जॉनी वॉकर (Johnny Walker) को 50, 60 और 70 के दशक का सबसे बेस्ट कॉमेडियन माना जाता है। आज जॉनी की पुण्यतिथि है। जॉनी वॉकर बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोग उतनी ही उत्सुकता से देखते हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जॉनी के साथ एक्टर जगदीश राज और अभिनेत्री कुमकुम दिखाई दे रहे हैं।
2 of 5
C.I.D. के सेट की तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
इस तस्वीर से एक अजीब इत्तेफाक जुड़ा हुआ है। तस्वीर में नजर आ रहे तीनों कलाकार अब इस दुनिया में नहीं हैं। और इत्तेफाक ये है कि कल यानी 28 जुलाई 2020 को कुमकुम का निधन हुआ, तो वहीं साल 2014 में इसी तारीख को जुलाई महीने में ही एक्टर जगदीश का निधन हो गया था। 28 की अगली तारीख यानी 29 को जॉनी वॉकर ने भी इस दुनिया को अलविदा कहा था। जॉनी वॉकर ने साल 2003 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। यह तस्वीर फिल्म सीआईडी की है।
11 नवंबर 1926 को इंदौर में जन्मे वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। उन्हें जॉनी वॉकर नाम गुरुदत्त ने दिया था। फिल्मों में दोनों के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिली। जॉनी वॉकर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह इन सबसे थक चुके थे। क्या आप जानते हैं अपने करियर में लगातार फिल्में करने वाले जॉनी वॉकर ने 1983 के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।
4 of 5
कुमकुम
- फोटो : Social Media
वहीं अभिनेत्री कुमकुम का मंगलवार को निधन हो गया। कुमकुम ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। कुमकुम फिल्म 'आर पार' के गाने 'कभी आर कभी प्यार लगा तीरे नजर' में नजर आई थीं। कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
5 of 5
जगदीश राज
- फोटो : ट्विटर
वहीं जगदीश राज ने 144 बार पुलिस अधिकारी का किरदार निभाकर गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। निधन के समय वह 85 वर्ष के थे और लंबे समय से श्वास संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी कुछ यादगार फिल्मों में 'दीवार', 'डॉन', 'शक्ति', 'मजदूर', 'ईमान धरम', 'गोपीचंद जासूस', 'सिलसिला', 'आईना' और 'बेशरम' शामिल हैं।