अमेरिकी फंतासी कॉमेडी फिल्म इफ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रयान रेनॉल्ड्स स्टारर इफ का ट्रेलर बेहद ही शानदार है। जॉन क्रासिंस्की द्वारा लिखी गई इस फिल्म में बताया गया है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और उनके बारे में सोचना बंद कर देते हैं तो काल्पनिक दोस्तों का क्या होता है।
IF Trailer: रयान रेनॉल्ड्स की 'इफ' का ट्रेलर रिलीज, बच्चों के काल्पनिक दोस्तों के जीवन से जुड़ी है कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:39 PM IST
सार
रयान रेनॉल्ड्स ने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ए क्वाइट प्लेस के निर्देशक, डेडपूल के स्टार और आपके लिए एनीहिलेशन लाने वाले स्टूडियो की एक दिल छू लेने वाली, पारिवारिक फिल्म के लिए तैयार हो जाइए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन