अभिनेत्री जिया खान की कोई भी बात आते ही सबकी आंखें भर आती हैं। कम ही फिल्मों में काम करने के बाद भी बेहद ही कम उम्र में दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय के दम पर जगह बनाने वाली जिया को कोई भी नहीं भूल सकता। अभिनेत्री ने महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन उनकी मां राबिया खान ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया था और अभिनेत्री की मौत के पीछे सूरज पंचोली का हाथ बताते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिया खान की मौत के नौ साल बाद भी यह केस चल रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता जिया खान की मां राबिया खान की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने नौ साल पुराने मामले की नए सिरे से जांच की मांग की गई थी।
Jiah Khan suicide: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया जिया खान की मां को झटका, दोबारा जांच की याचिका खारिज
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन