{"_id":"6325d6e3b0e4e133ce1f7e03","slug":"jhalak-dikhhla-jaa-10-rubina-dilaik-dedicated-her-dance-performance-to-husband-abhinav-shukla-in-reality-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rubina Dilaik: भयंकर दर्द से गुजरकर अभिनव से तलाक का फैसला ले रही थीं रूबीना दिलैक, डांस के जरिए बताई कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rubina Dilaik: भयंकर दर्द से गुजरकर अभिनव से तलाक का फैसला ले रही थीं रूबीना दिलैक, डांस के जरिए बताई कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 17 Sep 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रूबीना दिलैक- अभिनव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' का नया सीजन शुरू हो चुका है। इस शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। करीब पांच साल बाद टीवी पर इस शो की वापसी हुई है। इस बार शो में कई दमदार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। शो में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर, फैजल शेख, गश्मीर महाजन और नीति टेलर समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया है। मेकर्स सोशल मीडिया पर लगातार इस शो से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने रूबीना दिलैक का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो भावुक कर देने वाला है।
2 of 4
रूबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
इस वीडियो को कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि डांस प्रस्तुति के जरिए रूबीना ने उस दर्द को बयां किया है, जब वह पति अभिनव से तलाक लेने का फैसला कर रही थीं। दरअसल, इस वीकेंड शो में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति परिवार के लोगों को समर्पित करते नजर आने वाले हैं। शिल्पा शिंदे ने अपनी मां को अपनी परफॉर्मेंस डेडिकेट की, तो नीति टेलर ने करण जौहर (शो के जज) के बच्चों को अपनी परफॉर्मेंस डेडिकेट कीष अली असगर अपने बच्चों का वीडियो देख इमोशनल होते नजर आए। वहीं निया शर्मा ने अपने दिवंगत पिता को अपनी परफॉर्मेंस समर्पित की। इसी तरह मेकर्स ने रुबीना दिलैक का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी परफॉर्मेंस पति अभिनव शुक्ला को डेडिकेट करती नजर आईं।
3 of 4
रूबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
रुबीना दिलैक वीडियो में अपने कोरियोग्राफर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'बेखयाली में भी तेरा' सॉन्ग चल रहा है। अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सबको हैरान करने वालीं रुबीना दिलैक डांस के जरिए बताती हैं कि जब उन्होंने अभिनव शुक्ला से तलाक लेने का फैसला किया था तो वह पल और समय उनके लिए कितना मुश्किलों भरा था। रुबीना दिलैक डांस में बोलती नजर आईं, 'बस, और अब मैं सहन नहीं कर सकती। मुझे तलाक चाहिए।' यह बोलते हुए रुबीना दिलैक काफी इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद जजेज से बात करते हुए रूबीना कहती हैं, 'यह लम्हा मेरी जिंदगी का सबसे ज्यादा अंधकार से भरा मोमेंट था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी के कुछ स्पेशल मोमेंट्स भी दिखाए गए। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। उन्हें बोला गया था कि छह महीने एक-दूसरे के साथ वह एक बार फिर बिताएं। अगर चीजें ठीक बैठती हैं, तो अच्छा है, वरना कोर्ट में आपसी सहमति से दोनों अपने रास्ते अलग कर लेंगे। तब रुबीना दिलैक और अभिनव ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया था। दोनों ही घर में एक साथ रहे। बॉन्डिंग अच्छी बैठी और फिर तलाक का फैसला दोनों ने आपसी सहमति से टाल दिया। चैनल ने शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'रूबीना दिलैक ने अपनी लाइफ के मुश्किल पल को अपनी डांस प्रस्तुति के जरिए पेश किया है। क्या आप उनकी स्टोरी जानना चाहेंगे? देखिए फैमिली स्पेशल झलक दिखला जा, आज और कल रात 8 बजे। सिर्फ कलर्स पर।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।