Janmashtami 2023: चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये एक्ट्रेस, जीती हैं संन्यासी जीवन
फिल्मी दुनिया में आने और फिर यहां पैर जमाने में सितारों को खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऑडिशन, रिजेक्शन...शूटिंग और तमाम प्रक्रियाओं से होते हुए वह दर्शकों तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। इस इंडस्ट्री में अपना जमा-जमाया करियर छोड़ना शायद ही कोई पसंद करे! लेकिन, धर्म और भक्ति का रंग ही ऐसा है। कई चर्चित एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिन पर कृष्ण भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि उन्होंने एक पल में अपना करियर छोड़ दिया और अब सामान्य जिंदगी जी रही हैं...आइए जानते हैं
अनघा भोसले
अनुपमा फेम अभिनेत्री अनघा भोसले को नंदिनी के रोल में खूब पसंद किया गया, मगर अब वह अभिनय से दूर हैं। बीते वर्ष उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टिंग की दुनिया छोड़ कृष्ण भक्ति में रमने का एलान किया था। अनघा भोसले का कहना था कि वह चकाचौंध से दूर रियल वर्ल्ड से कनेक्ट रहना चाहती हैं।
Parineeti Chopra: 'शुद्ध देसी रोमांस' को दस साल पूरे, परिणीति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा खास पोस्ट
नुपुर अलंकार
शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां और दीया और बाती हम जैसे शो में नजर आ चुकीं नुपुर अलंकार भी कृष्ण भक्ति में लीन हैं। 2022 में में नुपुर ने चकाचौंध भीर दुनिया छोड़ संन्यासी बनने का फैसला किया था। अब वह पारिवारिक मोह माया से दूर कृष्ण भक्ति में डूबी दिखती हैं।
Thank You For Coming: थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज, सही पार्टनर की तलाश में संघर्ष करती नजर आईं भूमि
प्रियंका पंडित
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका पंडित भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर कृष्ण भक्ति करने का फैसला किया, वह अक्सर भक्ति भरे सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका पंडित एक समय में फेक MMS वायरल होने को लेकर खबरों में आई थीं। कुछ वक्त बाद ही उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर श्री कृष्ण की भक्ति करने का फैसला किया।
Film Stars: फिल्में फ्लॉप होने पर मेकर्स का सहारा बने ये सितारे, नहीं लिया मेहनताना