अभिनेत्री जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। वह हमेशा स्टार किड्स के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में मुखर रही हैं। हाल ही में 'उलझ' अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग के विषय को संबोधित किया। साथ ही बताया कि कैसे वह अपने बैकग्राउंड के आधार पर आलोचना और ट्रोलिंग से अछूती नहीं रही हैं।
Janhvi Kapoor: 'अपने आप को इतना महत्व...,' स्टारकिड्स की ट्रोलिंग पर जान्हवी कपूर की दो टूक
एक हालिया इंटरव्यू में जान्हवी ने नकारात्मकता के सामने लचीलापन व्यक्त किया। जान्हवी ने साफ किया कि उन्होंने अपनी कला और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित किया और अपने आसपास की नकारात्मक चीजों को कोई महत्व नहीं दिया। अभिनेत्री ने कहा, 'अपने आप को सीरियस मत लो, ये जो सोशल मीडिया का कल्चर है, अगर आप पब्लिक फिगर हैं या नहीं, तो भी ट्रोलिंग होना और लोगों का कमेंट करना नहीं करना ये होते रहता है। आपको अपने आप को इतना महत्व देना ही नहीं चाहिए।'
जान्हवी कपूर ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'बेशक यह कठिन है और कभी-कभी आपको बुरा लगता है लेकिन अगर आपकी आत्म-छवि और जिस तरह से आप खुद को महत्व देते हैं वह सच है तो लोग जो भी कहें फर्क नहीं पड़ना चाहिए। जिन चीजों के लिए मेरी तारीफ कर रहे हैं, कल उन्हीं चीजों के लिए मुझे गली दे देंगे तो क्या मैं घर पर बैठ के रोने वाली हूं। इसलिए आप खुद को किस तरह से देखते हैं यह अधिक महत्वपूर्ण है।'
Janhvi Kapoor: हर महीने बॉयफ्रेंड से झगड़ा करके बैठ जाती थीं जान्हवी, मूड स्विंग्स के कारण कर लेती थीं ब्रेकअप
काम के मोर्चे पर, जान्हवी की अगली फिल्म 'उलझ' होगी, जिसका निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। फिल्म में आदिल हुसैन, मेयांग चांग, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी हैं। फिल्म की कहानी सुधांशु सरिया और परवीज शेख द्वारा लिखी गई है। संवाद अतिका चौहान द्वारा है, और जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। 'उलझ' 2 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Vicky Kaushal: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरे फंस गए थे विक्की कौशल, पिटते-पिटते बचे थे अभिनेता
जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें जल्द ही जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'देवरा पार्ट 1' में स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। 'देवरा पार्ट 1' जान्हवी 'थंगम का किरदार निभाती नजर आएंगी।
Sumona Chakravarti: 'ये बहुत अजीब है..,' द ग्रेट इंडियन कपिल शो से निकाले जाने की खबरों का सुमोना ने बताया सच