फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhit Mein Jaari Trailer OUT Now: Nushrratt Bharuccha as a condom salesgirl is here to entertain us all

Janhit Mein Jaari Trailer OUT: लोगों को जागरूक करने निकलीं नुसरत भरूचा, लेकिन घर में इस 'वजह' से मचा कोहराम

Fri, 06 May 2022 06:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 06 May 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Janhit Mein Jaari Trailer OUT Now: Nushrratt Bharuccha as a condom salesgirl is here to entertain us all
‘जनहित में जारी’ पोस्टर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' का पहला पोस्टर जब से रिलीज हुआ है, तब से प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। आज आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, फिल्म 'जनहित में जारी' का ट्रेलर आउट हो गया है। कंडोम सेल्स गर्ल के रूप में नुसरत भरुचा एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें नुसरत के अलावा पावेल गुलाटी, अन्नू कपूर, अनुद ढाका और परितोष त्रिपाठी भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सेल्सगर्ल के रूप में नौकरी कर रही नुसरत भारुचा पैसे की मजबूरी के कारण कंडोम बेचने का काम करती हैं। पहले तो अभिनेत्री (मन्नू) को यह काम बिल्कुल पसंद नहीं आता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें मजा आने लगता है और वह समाज के लोगों की सोच बदलने का फैसला करती हैं। हालांकि परिवार और समाज दोनों ही मन्नू के खिलाफ हो जाते हैं। ऐसे में मन्नू की जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडोम बेचने वाली वूमनिया की धूमधान से शादी तो हो जाती है, लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब उसी कंडोम की वजह से मन्नू की शादी में तनाव पैदा होने लगता है। अब देखना ये है कि कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने का बेड़ा उठाए मन्नू, अपने परिवार और प्यार के खिलाफ जाकर अपने मिशन में कितनी सफल हो पाती है।

विज्ञापन

बता दें कि जनहित में जारी 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य द्वारा निर्मित और नवोदित जय बंटू सिंह द्वारा अभिनीत यह फिल्म निश्चित रूप से आपको उत्साहित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed