अभिनेत्री जाह्ववी कपूर फिल्म धड़क से अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। जाह्नवी के बाद अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में जल्द दस्तक देंगी। हाल ही में दोनों बहने एक टॉक शो में भी नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे की कुछ खास बातें बताई और आपस के कई राज भी खोले। इस दौरान जाह्नवी ने खुशी के बारे में एक बहुत बड़ी बात भी बताई।
2 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
शो में जाह्नवी ने छोटी बहन का बड़ा सीक्रेट भी शेयर किया। उन्होंने बताया 'खुशी को शरीर पर टैटू बनवाने का बहुत शौक है और अभी तक वह तीन टैटू बनवा चुकी है।' साथ ही यह भी बताया कि उनकी मां श्रीदेवी को खुशी का टैटू बनवाना बिलकुल पसंद नहीं था।
खबर है कि एक फैशन शो में खुशी के शरीर पर बने टैटू की झलक देखने को मिली थी। एक टैटू में खुशी ने घर के कुछ सदस्यों के जन्म की तारीख और उनके नाम रोमन अंकों में गुदवाया हुआ है। दूसरे टैटू में उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त का नाम लिखवाया है। तीसरे टैटू में खुशी ने 'खुद की राह बनाओ' लिखवाया हुआ है। खुशी ने बताया था कि वह इन टैटू को लेकर पहले बहुत शर्मिंदा भी हो चुकी हैं।
इसके अलावा शो में लवलाइफ को लेकर भी सवाल किए गए। मगर जाह्नवी ने इसपर बात करना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में खुशी चुप नहीं रहीं और उन्होंने बताया कि जाह्नवी बोरिंग और अकेली रहने वाली लड़की है।
5 of 5
janhvi, khushi, boney
- फोटो : social media
शो में फिल्मो को लेकर भी बात हुई। जाह्नवी की फिल्मो में एंट्री के बाद अब खुशी भी फिल्मो में हाथ आजमाने को तैयार हैं। खुशी ने बताया 'मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करूंगी, पहली फिल्म मैं करण जौहर के साथ ही करना चाहती हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि मेरी फिल्म के हीरो का चुनाव मेरे पिता ही करेंगे, क्योंकि वो मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं।'