साल 2020 ने बॉलीवुड से कई दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों को छीन लिया है। पहले से ही इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई थी। इसी बीच बीती रात दिग्गज हास्य कलाकार जगदीप का निधन हो गया। जगदीप के निधन से पूरी इंडस्ट्री एक बार फिर से शोक में डूब गई है। जगदीप के निधन पर अमिताभ बच्चन भी काफी भावुक नजर आए।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने जगदीप के साथ कई फिल्मों में काम किया था। फिल्म शोले में जगदीप के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में भी जगदीप के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। जगदीप के निधन की खबर से अमिताभ भी आहत हो गए हैं। अमिताभ ने जगदीप के लिए अपने ब्लॉग में भावुक संदेश लिखा है।
3 of 5
शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'बीती रात हमने एक और नगीना खो दिया। जगदीप... कॉमेडी में अद्भुत काबिलियत रखने वाले, गुजर गए। अदाकारी का उनका विलक्षण अंदाज था। मुझे कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सम्मान हासिल हुआ। दर्शकों की नजरों में जो प्रमुख हैं, उनमें शोले और शहंशाह शामिल हैं। उन्होंने मुझसे अपनी एक फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देने की गुजारिश की और मैंने वो मानी भी। वो एक विनम्र शख्सियत थे, जिन्हें लाखों लोगों का प्यार मिला। मेरी दुआएं और प्रार्थनाएं उनके लिए।'
4 of 5
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे अमिताभ लिखते हैं, 'सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी.. उनका असली नाम, जगदीप, स्क्रीन नाम अपनाना बेहद गरिमाशाली बात थी, जो इस देश की विभिन्नता में एकता की भावना को जाहिर करता है। उस दौर में कई लोगों ने ऐसा किया था... विशेष शख्सियत दिलीप कुमार, मधुबाला, मीना कुमारी, जयंत (अमजद खान के पिता) और भी बहुत सारे...'
ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने लिखा, 'एक के बाद एक वो सभी जाते जा रहे हैं। इंडस्ट्री को अपने अतुल्य योगदान से वंचित कर..' बता दें कि जगदीप ने 8 जुलाई को 81 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज उनको सिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
पढ़ें: सालभर में ही आ गई है सुष्मिता सेन के भाई- भाभी के बीच दरार? सोशल मीडिया कर रहा इस ओर इशारा