वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाई एस. जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने ऑनलाइन और सोशल मीडिया पोस्ट में मशहूर एक्टर प्रभास यानि बहुबली के साथ नाम जोड़े जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शर्मिला ने इस तरह के अफवाह फैलाने में तेलुगुदेशम पार्टी (TDP) का हाथ होने के भी आरोप लगाए। शर्मिला की शिकायत पर सोमवार को हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
दरअसल जगन मोहन रेड्डी की बहन शर्मिला और 'बाहुबली' एक्टर प्रभास के संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से चर्चा हो रही हैं। शर्मिला और प्रभास की कई तस्वीरें और कंटेंट सोशल मीडिया में फैल रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
बहरहाल शर्मिला ने इस सब को अफवाह करार देते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं इसलिए उन्हें राजनीति का निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए मेरे खिलाफ अफवाह उड़ाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस अफवाह को उड़ाने के पीछे तेलुगुदेशम पार्टी है।
5 of 5
Prabhas Anushka Shetty
- फोटो : twitter
बता दें प्रभास का नाम टॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी के साथ भी जुड़ चुका है। पिछले दिनों तो ये भी खबर थी कि प्रभास और अनुष्का जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन करण जौहर के शो में आकर प्रभास ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था।