बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम जबसे मनी लॉन्ड्रिंग केस में सामने आया है, तभी से एक्ट्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जी रही है। बीते दिन ही प्रवर्तन विदेशालय ने मामले में अभिनेत्री को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दायर की थी। इसी क्रम में अब इस पूरे मामले पर जैकलीन के वकील की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि एक्ट्रेस को अभी तक शिकायत की कोई आधिकारिक कॉपी नहीं मिली है।
2 of 5
सुकेश और जैकलीन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने बयान में उन्होंने कहा कि, “ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर की जा रही शिकायत के बारे में हमें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए जानकारी मिली है। इस संबंध में प्रवर्तन निदेशालय या कोर्ट की तरफ से कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही खबरें सच हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे क्लाइंट को इस मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया गया है।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
वकील ने आगे कहा कि एक्ट्रेस ने जांच के दौरान पूरा सहयोग किया, लेकिन इसके बाद भी वह एक बड़ी साजिश का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जैकलीन अब तक की गई हर पूछताछ में शामिल हुई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जांच एजेंसी को सारी जानकारी भी सौंपी है। हालांकि, इसके बाद भी एजेंसी यह जानने में नाकाम रहीं कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि जैकलीन अपनी गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कानून के तहत आवश्यक कदम उठाएंगी।
4 of 5
जैकलीन फर्नांडिज
- फोटो : insta
इससे पहले पूरे मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद एक्ट्रेस खुद का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘डिअर मी, मैं जिंदगी में सारी अच्छी चीजों को डिजर्व करती हूं। मैं खुद को जैसी हूं, वैसा ही स्वीकार करती हूं। मैं बहुत पॉवरफुल हूं, सब ठीक हो जाएगा। मैं बहुत मजबूत हूं और मैं अपने सपनों को भी पूरा कर सकती हूं। हां, मुझे यकीन है मैं ये कर सकती हूं।’
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिज, सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चार्जशीट दायर करते हुए जैकलीन को आरोपी बनाया था। जानकारी के मुताबिक, ईडी का यह मानना है कि अभिनेत्री को यह पहले से पता था कि ठग सुकेश एक अपराधी है। साथ ही उन्हें यह भी पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन अभिनेत्री को देश के बाहर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।