{"_id":"5e78c4c78ebc3e6fbf4c9937","slug":"jacqueline-fernandez-compare-animals-and-people-due-to-corona-virus-effect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घरों में कैद हुए लोग तो जैकलीन ने जानवरों का बयां किया दर्द, बोलीं- 'अब आपको पता चला'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घरों में कैद हुए लोग तो जैकलीन ने जानवरों का बयां किया दर्द, बोलीं- 'अब आपको पता चला'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline fernandez
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में बंद है। कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने एक तस्वीर शेयर की है। जकलीन ने चिड़ियाघरों में बंद जानवरों का दर्द बयां किया है।
Trending Videos
2 of 5
jacqueline fernandez
- फोटो : social media
तस्वीर में एक पांडा नजर आ रहा है जो पिंजरे में मायूस बैठा हुआ है। तस्वीर पर लिखा है, 'अब आपको पता चला कि चिड़ियाघर में जानवर कैसा महसूस करते हैं?' यूजर्स जैकलीन के इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
जैकलीन ने जो तस्वीर शेयर की है वो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए पिंजड़ों में कैद जानवरों और कोरोना वायरस के डर से घरों में बंद लोगों की तुलना की है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार जैकलीन जानवरों को लेकर पोस्ट करती रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वीडियो में उनके साथ बिग बॉस फेम आसिम रियाज भी थे। आसिम के फैंस उनके इस वीडियो का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे लेकिन उनका इसमें कैमियो रोल ही था। जिससे फैंस को काफी निराशा हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
asim riaz, jacqueline fernandez
- फोटो : social media
मूलत: श्रीलंका की रहने वालीं जैकलीन के लिए बॉलीवुड में आना आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में जैकलीन को लोगों से कई बातें सुनने को मिलीं जो हैरान करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कि 'जब मैं बॉलीवुड में आई थी तब ही मैंने ये साचा था कि मुझे अपनी असली पहचान बनाए रखनी है। मैं जैसी हूं मुझे वैसा ही रहना है। कई लोगों ने सलाह दी कि अपनी नाक की सर्जरी कराओ, अपना नाम बदल लो लेकिन मैं हमेशा खुद से सवाल पूछती थी कि क्या सच में मुझे इसकी जरूरत है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।