इस साल देश की सबसे बड़ी शादी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की मानी जा रही है। बीते 12 दिसंबर को देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच यह शादी संपन्न हो चुकी है और ऐसे में एक वीडियो आया है जिसमें फेरो के वक्त ईशा बहुत ही भावुक हो गईं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कन्यादान के वक्त बोले जाने वाले मंत्र पढ़कर सुनाए। वीडियो में आप देखेंगे की अमिताभ, मुकेश को कन्यादान के बारे में भी बताते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखेंगे कैसे मुकेश अंबानी अपनी बेटी का हाथ दामाद आनंद के हाथों में दे रहे हैं और इसके बाद दोनों को फेरों के लिए खड़ा किया जाता है जहां फेरे लेते वक्त ईशा की आंखों में घरवालों से बिछड़ने का दुख साफ झलक रहा है। ऐसे में नीता ने बेटी ईशा को गले लगाकर बड़ी हिम्मत बांधी। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस पल को देश की बड़ी-बड़ी हस्ती जब देख रही थी तो उनकी भी आंखे नम हो गई।
3 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
मुकेश और नीता अंबानी भी उस समय बहुत ही भावुक हो गए थे। कन्यादान करते वक्त मुकेश के चेहरे पर बेटी के जाने का दुख साफ दिख रहा था। बता दें कि वीडियो में मेहमान के रूप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी दिखाई दे रहे हैं।
4 of 5
Pranab Mukherjee
- फोटो : Instagram
नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, गीतकार प्रसून जोशी, प्रियंका चोपड़ा और उनके निक जोनस, सचिन तेंडुलकर और उनकी पत्नी अंजली शामिल हुईं। वहीं अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ शादी में मौजूद रहे। ईशा अंबानी की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 14 दिसंबर को मुंबई के जियो गार्डन में होगा।
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
बॉलीवुड सितारों के साथ ही देश के राजनेता भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचें। उनकी शादी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बंगाल की दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आईं। अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंचीं। प्रियंका ने ईशा अंबानी की शादी में ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी है जबकि निक जोनस फॉर्मल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए।