{"_id":"603b95af136f6613de0f341b","slug":"irrfan-khan-son-babil-khan-shares-screenshot-of-their-whatsapp-chat-late-actor-call-him-babila","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबिल ने साझा किया पिता इरफान खान के साथ चैट का स्क्रीनशॉट, करने वाले थे पिता के पुराने मैसेज का रिप्लाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाबिल ने साझा किया पिता इरफान खान के साथ चैट का स्क्रीनशॉट, करने वाले थे पिता के पुराने मैसेज का रिप्लाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान-बाबिल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद करते रहते हैं। हाल ही में अब बाबिल ने पिता इरफान के साथ की गई अपनी चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। दिसंबर और मार्च के महीने में इरफान खान ने उन्हें मैसेजेज किए थे। दिसंबर में दिवंगत एक्टर ने लिखा था, 'तुम फोन ले आना साथ मैं देख लूंगा।'
2 of 5
इरफान खान, बाबिल खान
- फोटो : Instagram: @babil,i,k
17 मार्च को बाबिल को दिवंगत एक्टर ने मैसेज किया था, 'बाबिला, उठने के बाद प्लीज मुझे फोन करना।' इसके बाद एक और मैसेज में लिखा था, 'फोन करो, अर्जेंट है।' मालूम हो कि ये मैसेज बाबिल ने तब दोबारा देखे जब वे अपने फोन से पुराने मैसेज डिलीट कर रहे थे। अपना फोन खाली करते समय उनकी नजर पिता के इन मैसेज पर पड़ी।
3 of 5
इरपान खान, बाबिल खान
- फोटो : Instagram: @babil.i.k
ये स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मेरे लिए यह काफी मुश्किल रहा। मैं अपने फोन से कुछ बेकार की व्हॉट्सऐप चैट डिलीट कर रहा था कि मेरे सामने यह आया। मैं बस उन्हें मैसेज लिखने ही वाला था, यह सोचकर कि वह हमारे साथ हैं- मेरा भाई इधर ही है मेरे साथ।'
हाल ही में बाबिल ने इरफान खान को लेकर एक फनी पोस्ट भी शेयर किया था। पावरी ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए बाबिल ने अपने पिता की ही एक फिल्म का सहारा ले मजेदार पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'मतलब हंसते-हंसते डाल दिया बस। बाबिल की वो पोस्ट देख सभी हंसने को मजबूर हो गए थे। वो पोस्ट लंबे समय तक ट्रेंड करती भी दिख गई।'
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Instagram
बता दें कि इरफान खान का पिछले साल 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। वे अपने पिछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।