नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर यूजर्स को दे डाली नसीहत, महिलाओं और फूड में अंतर होता है
नेहा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'किसी भी महिला की फोटो पर भद्दे-भद्दे कमेंट कर बताना कि वह किस तरह की महिला है (जूसी, स्पाइसी, टिक्का, गरमा-गरम) इस पर लगाम लगनी चाहिए। नेहा ने लिखा, फूडपांडा लोगों को बताना चाहता है कि महिलाओं और फूड में अंतर होता है। नेहा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश करने का सबसे अलग तरीका अपनाया।
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on
आपको बता दें कि नेहा इन दिनों अपने टॉक शो के जरिए सेलेब्रिटीज की इंट्रेस्टिंग गॉशिप को लेकर भी चर्चाएं बटोर रही हैं। नेहा आखिरी बार साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुम्हारी सुलू’ में नजर आई थीं। फिल्म में नेहा के साथ विद्या बालन ने भी काम किया था।