संगीत हर दौर में बदला है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली, वो है संगीत के प्रति लोगों का प्यार। संगीत को कोने-कोने में फैलाने में म्यूज़िक इंडस्ट्री का खास रोल रहा है। लेकिन इन दिनों ये काम म्यूजिक रियलिटी शोज ने संभाला हुआ है। लोगों का मनोरंजन करने के साथ साथ ‘इंडियन आइडल’ ने देश को तमाम नई प्रतिभाओं से भी मिलवाया है और इन उभरती प्रतिभाओं से मिलने हर हफ्ते कोई न कोई मशहूर हस्ती भी आ ही जाती है। इस बार नंबर लगा एक सुपरस्टार की बहू, एक सुपरस्टार की बीवी और एक सुपरस्टार की मां नीतू कपूर का।
2 of 5
नीतू कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : sony tv Instagram
अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद ये पहला मौका रहा जब नीतू कपूर ने किसी टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की शूटिंग हाल ही में पूरी करके लौटी हैं और नीतू कपूर को मंच पर पाकर शो बनाने वाले भी खुद पर काबू नहीं रख सके। शो के इस एपीसोड की थीम रखी गई है ऋषि कपूर और नीतू कपूर स्पेशल।
3 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान दानिश और नचिकेत ने 'बचना ऐ हसीनों' और 'छूकर मेरे मन को' जैसे गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस के बाद नीतू ने बताया कि वह शुरू से ऋषि कपूर के काफी करीब रहीं और यहां तक कि लड़कियों को इम्प्रेस करने में तब तक उनकी मदद भी किया करती थीं। ये उन दिनों की बात है जब दोनों ने आपस में डेटिंग शुरू नहीं कर दी थी।
बातों बातों में नीतू कपूर ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर को वह बहुत क्यूट और स्वीट लगती थीं और ये दोनों एक दूसरे को बॉब कहकर बुलाते थे। दोनों ने एक दूसरे को यही खास निकनेम दिया हुआ था। इस दौरान नीतू ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम भेजकर प्रपोज़ किया था।
5 of 5
ऋषि कपूर, नीतू कपूर
- फोटो : social media
शो की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर की वैसे तो तमाम यादें नीतू कपूर ने उनके फैंस के साथ साझा की लेकिन सबसे भावुक लम्हा रहा दोनों की शादी और उससे पहले ऋषि कपूर का नीतू कपूर का हाथ मांगना। नीतू बताती हैं, "ऋषि कपूर उस समय पेरिस में थे और मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। अचानक मुझे ऋषि का टेलीग्राम मिला कि वह मुझे बहुत मिस करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।"