Indian Idol 12: इंडियन आइडल पर करण जौहर ने किया खुलासा, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात
उस वक्त करन काफी मोटे थे तो वह किरदार उन पर पूरी तरह फिट बैठता। वह ऑडिशन के लिए आनंद महेंद्रो के ऑफिस गये थे। उसी ऑफिस की लॉबी में एक व्यक्ति बैठा अखबार पढ़ रहा था। उसके हाथ में चाय का प्याला भी था। जब करण वहां पहुंचे तो उस व्यक्ति ने करन से भी चाय पीने को कहा और बताया कि यहां की चाय बहुत अच्छी है।
लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद वह व्यक्ति आनंद से मिलने गया। आनंद से मिलकर उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह यह किरदार नहीं करेंगे, क्योंकि वह फिल्म करना चाहते हैं। करण जौहर कहते हैं कि उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह एक दिन सुपरस्टार बनेगा। करण जौहर यह देखकर दंग थे कि वह व्यक्ति सिर्फ यह कहने के लिए वहां रुका हुआ था कि उसे यह रोल नहीं करना है।
करण जौहर बताते हैं कि उस व्यक्ति के आत्मविश्वास ने मुझे बहुत प्रभावित किया था। करण जौहर कहते हैं कि यह व्यक्ति कोई और नहीं खुद शाहरुख खान थे। करण जौहर मानते हैं कि शाहरुख हमेशा से आत्मविश्वासी रहे। इसलिए वह इतने कामयाब हो पाये। बाद में करण जौहर और शाहरुख ने कई फिल्में साथ में की।
बता दें कि इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।