फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   indeep Bakshi lock himself at home after threats

जिसने गाया हिट गाना ‘सैटरडे सैटरडे’, उसके अब इस वजह से काटे नहीं कट रहे ये दिन ये रात

Sun, 01 Nov 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Nov 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
indeep Bakshi lock himself at home after threats
इंदीप बक्शी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हफ्ते दर हफ्ते ‘सैटरडे सैटरडे’ गाते रहे दिल्ली के गायक इंदीप बक्शी के इन दिनों दिन नहीं काटे कट रहे। ‘काला चश्मा’ लगाकर भी वह लोगों से खुद को बचा नहीं पा रहे हैं। इंदीप का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनका परिवार भी खतरे में। उनका गाना, बजाना और यहां वहां जाना सब बंद हो गया है। क्या है ये पूरा मामला, आइए खुद इंदीप से जानते हैं।

विज्ञापन


इंदीप ने अपने एक परिचित सुमित गोस्वामी के साथ मिलकर एक म्यूजिक वीडियो बनाया 'राज'। ये म्यूजिक वीडियो लोगों तक पहुंच पाए, उससे पहले ही सुमित का नाम लोगों तक पहुंच गया एक व्यापारी अमन बैसला को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के चक्कर में। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया और सुमित इस समय जेल में हैं। इंदीप की दिक्कतें यहीं से शुरू होती हैं।

विज्ञापन

इंदीप कहते हैं कि उन्हें सुमित के साथ काम करने का पछतावा है लेकिन लोग उन्हें भी इस मामले में लपेट चुके हैं। उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकियां मिल रही हैं और इस पूरी घटना ने उनको भीतर से पूरी तरह तोड़ दिया है। इंदीप ने कहा कि कोई कलाकार किसी दूसरे कलाकार के साथ काम करने से पहले उसकी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में जानकारी नहीं लेता। वैसे भी सुमित के साथ भी उन्हें काम एक कंपनी के जरिए मिला।

हिंदी फिल्मों में 'सैटरडे सैटरडे' और 'काला चश्मा' जैसे गीत गाने वाले इंदीप ने बताया कि उनका गीत तो दो महीने पहले ही शूट हो चुका था। अक्तूबर में इसे रिलीज किया गया है। इंदीप के अनुसार उनकी गाड़ी को भी तोड़ दिया गया और उसके बोनट पर भी अजीबोगरीब बातें लिख दी गईं। इस बारे में इंदीप ने दिल्ली पुलिस को भी जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed