अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गुड न्यूज की टीम 'द कपिल शर्मा शो' के 100वें एपिसोड में पहुंची। शो में अक्षय कुमार सहित पूरी कास्ट ने जमकर मस्ती की और ढेर सारे किस्सों का खुलासा किया।
2 of 6
द कपिल शर्मा शो में गुड न्यूज की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' में अक्षय कुमार ने फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार किस्से सुनाया। दरअसल, कपिल ने अक्षय से जानना चाहा कि क्या 'गुड न्यूज़' की शूटिंग के दौरान करीना ने उन पर इतनी बार थूका था कि उन्हें बार-बार अपना मेकअप ठीक करना पड़ा था।
3 of 6
गुड न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल की बात सुनकर अक्षय ने बताया कि कैसे शूटिंग के वक्त एक सीन पर करीना ने कई बार उनपर (अक्षय) पर थूका। अक्षय ने कहा, 'हां, यह सच है। जब करीना एक सीन कर रही थीं, जिसमें उन्हें डिलीवरी के समय बेबी को पुश करके बाहर निकालना था। वे जोर-जोर से चीख रही थीं। लेकिन उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं हुआ था कि ऐसा करते हुए वे बार-बार मुझ पर थूक रही थीं।'
4 of 6
Good Newwz
- फोटो : amar ujala mumbai
अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर ने भी अपनी एक आदत का खुलासा करते हुए कहा कि, 'मुझे याद है मेरी मां मेरे नाखूनों पर मिर्ची पाउडर लगा देती थी ताकि मैं अपने नाखून न चबा सकूं। लेकिन यह ऐसी आदत है, जो मैं नहीं छोड़ पाई।'
5 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना और अक्षय कुमार के अलावा कियारा आडवाणी ने अपने असली नाम का भी खुलासा किया। कियारा ने बताया कि उनका असली नाम आलिया है और उन्होंने खुद अपना नाम कियारा रखा है। वहीं फिल्म की बाकी कास्ट की तरह ही दिलजीत दोसांझ ने भी एक किस्सा साझा किया।