इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। 'रॉकस्टार' में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा वह 'मैं तेरा हीरो', 'मद्रास कैफे', 'हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नरगिस 'स्पाई' के जरिए हॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। लेकिन, इतनी सक्सेस के बाद भी वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गईं। हाल ही में नरगिस ने खुद इसकी वजह का खुलासा किया है।
2 of 4
Nargis Fakhri
- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस ने हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि वह इंडस्ट्री में खुश नहीं थीं। वह काफी ज्यादा मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से गुजरीं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। इतना ही नहीं नरगिस ने इंडस्ट्री को 'एक रेट रेस' कहा है। अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने को लेकर हाल ही में नरगिस ने कहा, 'मैं बीमार हो गई थी और काफी ज्यादा शारीरिक-मानसिक अवसाद से गुजर रही थी। इन बीमारियों की वजह से मेरी डेली लाइफ में काफी ज्यादा दिक्कतें आ रही थीं, जिन्हें नजरअंदाज करना काफी मुश्किल था।'
3 of 4
Nargis Fakhri
- फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस ने आगे कहा, 'मेरे शरीर ने खुद यह इशारा कर दिया था कि अब उसके लिए यह सब दिक्कतें बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो गया है। इसलिए, जब मैं खुश ही नहीं थी तो मुझे ब्रेक लेना पड़ा।' नरगिस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में आप लगातार हम्सटर व्हील पर दौड़ रहे हैं। आप एक किस्म की चूहा दौड़ में शामिल होते हैं। आपको इस रेस में बने रहना है, इसलिए आप पीछे नहीं हट सकते हैं। आपको मीटिंग्स अटैंड करनी हैं, ऐड करने हैं... और यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होता। प्रोजेक्ट्स के बीच में आपके पास कुछ ही दिन होते हैं। काम का दवाब और तनाव काफी ज्यादा होता है। आप जब अभिनय कर रहे होते हैं तो आप अपनी आत्मा को इन्वेस्ट कर रहे होते हैं।'
4 of 4
Nargis Fakhri
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेक के बाद नरगिस अब फिर इंडस्ट्री में कमबैक को तैयार हैं। बता दें कि नरगिस आखिरी बार दुबई में आईफा अवॉर्ड्स 2022 में नजर आईं थीं। इस दौरान मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा था, 'फिलहाल उनके हाथ में चार स्क्रिप्ट हैं, जिन पर बातचीत चल रही है। संभव है कि अगले साल आप मुझे फिर से पर्दे पर देख सकें। मैं एक बार फिर ऑनस्क्रीन आने के लिए इंतजार कर रही हूं।' आपको बता दें कि नरगिस आखिरी बार वर्ष 2020 में फिल्म 'टोरबाज' में नजर आईं थीं।