अभिनेता ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' की चर्चा निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म ‘परीक्षा’ के बाद एक बार फिर से शुरू हो गई। आईपीएस अफसर अभयानंद के जोड़ीदार रहे गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी इस फिल्म में अधूरी ही रह गई थी। अब आनंद के ऊपर एक किताब 'आनंद कुमार- चेंजिंग द वर्ल्ड 30 स्टूडेंट्स एट ए टाइम' के लेखक डॉक्टर बीजू मैथ्यू ने फिल्म की सीक्वल को लेकर खुलासा किया है। हालांकि, ऋतिक रोशन की योजनाओं में इस फिल्म की सीक्वल दूर दूर तक शामिल नहीं है।
2 of 5
ऋतिक रोशन और आनंद कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म सुपर 30 को इस स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल, टोरंटो में दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में आनंद ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'मैं आपको एक रहस्य की बात बताता हूं। जिस तरह अपनी किताब के लिए मैं बीजू मैथ्यू से जुड़ा हुआ था, उसी तरह से 'सुपर 30' के लेखक संजीव दत्ता से भी मेरी बातचीत होती थी।'
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद कहते हैं, 'हम इस बारे में बात करते थे कि इस कहानी का दूसरा भाग कैसे बनाया जाए? उस कहानी को आगे बढ़ना ही चाहिए। क्योंकि, फिल्म में कहानी सिर्फ वहीं तक दिखाई गई है जब उन छात्रों की परीक्षा का परिणाम आ जाता है। उसके बाद मेरा संघर्ष और भी बड़ा होता है।'
4 of 5
ऋतिक रोशन और आनंद कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद कुमार के इस बयान के बाद उनके जीवन पर आधारित इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी गहमागहमी फिल्म निर्माताओं बीच दिखी है। लेकिन खुद सुपर 30 की टीम मानती है कि इस बारे में अभी किसी फिल्म निर्माता या निर्देशक से कोई बातचीत इस बारे में नहीं की गई है।
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में ऋतिक रोशन से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म कृष 4 की तैयारियों में लगे हुए हैं। वह दिन रात इसके लिए मेहनत कर रहे हैं और इसकी पटकथा पर भी रोज ही विचार विमर्श कर रहे हैं। लेकिन, कृष 4 जिस विशाल स्तर पर बनने वाली है, उसकी तैयारियों में अभी महीनों का समय लगने वाला है और ऋतिक कृष 4 से पहले एक एक्शन या कॉमेडी फिल्म करने का इरादा रखते हैं।