बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर 50 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर बीते बुधवार को उन्होंने एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में करण काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। करण जौहर की पार्टी में ऋतिक रोशन भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। हाथों में हाथ डाले ऋतिक और सबा ने पार्टी के दौरान खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐसा लग रहा था मानों दोनों इस पार्टी की जान हों।
Viral: करण जौहर की पार्टी में सबा आजाद का हाथ थामे नजर आए ऋतिक रोशन, रिश्ते को मिलेगा एक नया नाम ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 26 May 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन