बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन का 10 जनवरी बुधवार को 44 वां जन्मदिन था। जिस पर घरवालों, दोस्तों से लेकर उनके प्रशंसकों ने ट्विटर पर अपने अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी, लेकिन सोनाली बेंद्रे ने ऋतिक के बारे में कुछ अलग ही खुलासा किया है। अगली स्लाइड में देखें आखिर सोनाली ने सुपरस्टार के बारे में ऐसा क्या लिखा है...
सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर एक विशेष वीडियो साझा कर ऋतिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही लिखा है कि वह टॉउन के बेस्ट बेबी सीटर है। इस वीडियो में ऋतिक बच्चों के साथ डांस करते सिखाते नजर आ रहे हैं, जिसमें सोनाली का बेटा रनवीर और ऋतिक के दोनों बेटे भी हैं।
आपको बता दें, जन्मदिन के मौके पर ऋतिक की EX वाइफ सुजैन ने उनके साथ एक खूबसूरत सेल्फी पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कैप्शन में सुजैन ने ऋतिक के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, 'तुम हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे। जन्मदिन मुबारक।'
10 जनवरी 1974 को मुंबई में पैदा हुए ऋतिक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2000 से की थी। पिता राकेश रोशन ने 'कहो न प्यार है' से अपने बेटे को लॉन्च किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।