सलमान खान के फैन्स को उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब उनका फेवरेट स्टार शादी करेगा। जिन लोगों को यह लगता है कि कानूनी मामलों के चक्कर में 52 वर्षीय 'सुल्तान' की शादी की उम्र बीत चुकी है, उन लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि इसी उम्र में एक बॉलीवुड एक्टर दूसरी शादी करने जा रहा है। यही नहीं, सलमान खान का यह हमउम्र एक्टर अपने से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला है।
सलमान खान के हमउम्र इस एक्टर ने 26 साल छोटी लड़की से की सगाई, एक तस्वीर ने कर दिया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के हैंडसम हंक मिलिंद सोमन ने 52 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से सगाई कर ली है। इसका सबूत अंकिता से लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट मेें मिला जिसमें दोनों की रिंग फिंगर में अंगूठी दिखाई दे रही है।
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं नहीं जानना चाहती कि तुम्हारे बिना जिंदगी कैसी होगी।' इस तस्वीर में अंकीता सगाई की अंगूठी पहने नजर आ रही हैं।
A post shared by Ankita Konwar (@earthy_5) on
मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एशिया के केबिन क्रू का हिस्सा थीं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। पिछले महीने मिलिंद, अंकिता के पेरेंट्स से मिलने गुवाहाटी गए थे। जहां उन्होंने अंकिता के भतीजे की बर्थडे पार्टी भी एन्जॉय की थी।
मिलिंद ने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस माइलिन जैम्पानोई से शादी की। माइलिन से मिलिंद की पहली मुलाकात गोवा में फिल्म 'वैली ऑफ फ्लॉवर्स' के सेट पर हुई थी। हालांकि तीन साल तक साथ रहने के बाद मिलिंद ने 2009 में उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक उनका अफेयर मॉडल शहाना गोस्वामी के साथ भी रहा।