हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट की पसंदीदा जोड़ियों में से है। दोनों ही सितारे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन दिनों नताशा और हार्दिक पैरेंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं। वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे अगस्त्य के साथ बिताते हैं। तो चलिए बताते हैं ग्लैमर जगत की इस हॉटेस्ट जोड़ी की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई।
अचानक सगाई का एलान कर हार्दिक पांड्या ने सभी को कर दिया था हैरान, तस्वीरों में देखें नताशा संग लव स्टोरी
नताशा से पहले हार्दिक पांड्या का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है। दोनों के रिश्ते पर तब मुहर लगी जब मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में हार्दिक और नताशा साथ पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
इससे पहले हार्दिक और नताशा को साथ में दुबई में देखा गया था, जहां दोनों छुट्टी मनाने पहुंचे थे। हालांकि उस वक्त तक हार्दिक और नताशा ने अपने सोशल मीडिया पेज से एक दूसरे की कोई तस्वीर साझा नहीं की।
जनवरी 2020 में हार्दिक और नताशा ने अचानक सगाई का एलान कर सबको हैरान कर दिया। हार्दिक ने दुबई में नताशा को प्रपोज किया था और सगाई की अंगूठी पहनाई थी। हार्दिक ने नताशा के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, 'मैं तेरा तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान, 01.01.2020 #engaged'।
View this post on Instagram
नताशा ने होली का त्योहार हार्दिक के परिवार के साथ ही सेलिब्रेट किया। नताशा ने हार्दिक के परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हम सभी को होली की शुभकामनाएं'।
View this post on Instagram
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)