बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार मल्लिका शेरावत ने बतौर लीड एक्ट्रेस पहली ही फिल्म से दर्शकों के मन में अपनी बोल्ड छवि बना ली थी। मल्लिका अपने लुक्स के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं। इसके साथ ही वह अपने बेबाक बोलों के लिए भी पहचानी ही जाती हैं। बॉलीवुड में अपनी मेहनत के दम पर मुकाम बनाने वाली मल्लिका 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। तो चलिए जन्मदिन से अवसर पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मल्लिका शेरावत 24 अक्टूबर 1976 को हुआ था। बॉलीवुड की ये बोल्ड एक्ट्रेस हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखती है। कम ही लोगों को पता होगा कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। बॉलीवुड में आने से पहले ही मल्लिका शेरावत की शादी हो चुकी थी। हालांकि उनका रिश्ता नहीं टिका और वह अपने पति से अलग हो गईं।
3 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मल्लिका ने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत करीना कपूर-तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से की थी। इस फिल्म में वह लीड रोल में नहीं थीं। इसके बाद साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'ख्वाहिश' में मल्लिका ने काम किया और फिल्म में उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा।
4 of 5
मल्लिका शेरावत, इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म से ही चर्चा में आ गई थीं मल्लिका
मल्लिका शेरावत ने बतौर लीड एक्ट्रेस 'मर्डर' से अपनी शुरुआत की थी, ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी और वह रातों-रात स्टार बन गईं। इस फिल्म में मल्लिका शेरावत ने बोल्ड सीन से सनसनी मचा दी थी। फिल्म मर्डर में मल्लिका के अपोजिट अभिनेता इमरान हाशमी नजर आए थे।
5 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : Instagram
मल्लिका शेरावत अब भले ही बड़े पर्दे पर ज्यादा नजर न आती हों लेकिन उनके फैंस एक बार फिर से उन्हें बॉलीवुड में वापसी करते देखना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले उनकी एक फिल्म भी रिलीज हुई थी, हालांकि ये फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई।