अगर आपने 80 और 90 के दशक में रामसे बंधुओं की हॉरर फिल्में देखी हैं तो आप सामरी ने अंजान नहीं होंगे। सामरी उस जमाने में खौफ का दूसरा नाम हुआ करता था। सामरी रामसे बंधुओं की फिल्मों को वह दरिंदा था जिसे देखकर लोग कांपने लगते थे। आज उसी सामरी यानी की अनिरुद्ध अग्रवाल का जन्मदिन है। अनिरुद्ध अग्रवाल का असली नाम अजय अग्रवाल है। अजय का जन्म 20 दिसंबर 1949 को देहरादून में हुआ। उन्होंने आईआईटी रुड़की से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और नौकरी करने लगे।
Birthday: रामसे बंधुओं की फिल्मों में 'दरिंदा' बनता था ये एक्टर, कद-काठी की वजह से मिलते थे ऐसे रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन