बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान इस साल अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अपने इस खास दिन से पहले एक्टर को आज तक का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया है। दरअसल, ड्रग्स क्रूज मामले में कई दिनों से जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें आज की रात जेल में ही बितानी पड़ेगी। अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने के कारण उन्हें शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जाएगा।
दरअसल, आर्यन खान ड्रग्स मामले में बीते 25 दिनों से आर्थर रोड जेल में बंद थे। हालांकि, अब उन्हें मामले में जमानत मिल चुकी है। इसके साथ ही अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को भी बेल मिल गई है। आर्यन खान की जमानत की यह खबर आर्यन समेत पूरे खान परिवार के लिए राहत की बात है। ऐसे में अब शाहरुख के घर मन्नत में खुशी का माहौल है।
2 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हर साल 2 नवंबर का दिन जहां शाहरुख के लिए खास होता है, वहीं उनके फैन्स के लिए भी यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं। ऐसे में उनके बेटे को जमानत मिलने से अभिनेता का यह खास दिन और भी खास बन गया है। आर्यन की जमानत से जिनता शाहरुख, गौरी और उनकी बहन सुहाना खुश होंगी, उससे कहीं ज्यादा खुश उनके फैन्स हैं।
3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुश्किल घड़ी में शाहरुख के समर्थन में खड़े उनके सभी फैंस आर्यन की रिहाई का इंतजार कर रहे थे और उनके लिए दुआएं मांग रहे थे। जिसके बाद अब कोर्ट का फैसला आते ही सभी फैन्स के बीच जश्न का माहौल बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन की रिहाई की खबर मिलते ही शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर इकट्ठा हो गए। इतना ही फैंस ने मन्नत के बाहर जमकर पटाखेबाजी भी की।
4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में बीते 25 दिनों से सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन और उनकी एनिवर्सरी भी आई, लेकिन इसे मनाया नहीं गया। हालांकि, गौरी के जन्मदिन पर कयास लगाए जा रहे थे कि शायद उन्हें इस खास दिन पर आर्यन की रिहाई तोहफे में मिले, लेकिन ऐसा हो ना सका।
5 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब आर्यन खान पिता शाहरुख के जन्मदिन से पहले अपने घर 'मन्नत' लौट आएंगे। इसके अलावा वह दिवाली का जश्न भी परिवार के साथ मना सकेंगे। खास बात यह है कि नवंबर में ही आर्यन खान का जन्मदिन भी आता है। ऐसे में वह इस मौके पर परिवार के साथ होंगे। इससे पहले आर्यन की जमानत को लेकर उनकी मां गौरी खान ने 'मन्नत' मांगते हुए मीठा खाना छोड़ दिया था। उनका कहना था कि जब तक आर्यन घर वापस नहीं आ जाते, वह ना ही मिठाई नहीं खाएंगी और ना ही घर पर बनेगी।