गपशप: फोटोग्राफर ने आलिया के लुक को बताया रणवीर सिंह जैसा, एक्ट्रेस ने कुछ यूं दी प्रतिक्रिया
एक फोटोग्राफर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फोटो क्लिक करते हुए कहा कि उनका लुक रणवीर सिंह जैसा दिख रहा है, लेकिन वास्तव में उसका मतलब रणबीर कपूर से था।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक फोटोग्राफर आलिया की फोटो क्लिक करते हुए कहता है कि उनका लुक रणवीर सिंह जैसा दिख रहा है, लेकिन वास्तव में उसका मतलब रणबीर कपूर से था। वह बाद में अपनी गलती सुधारते हुए आरके भी कहता है। वहीं, इस पर आलिया थोड़ी चौंक जरूर गईं, लेकिन उन्होंने इसे माइंड नहीं किया।
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
फोटोग्राफर और आलिया की बातचीत का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर एक पेपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आलिया कैप और जैकेट पहने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर चलते हुए फोटोग्राफर्स से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद एक फोटोग्राफर गलती से अभिनेत्री के लुक को रणवीर सिंह जैसा बता देता है। इस पर आलिया शॉकिंग रिएक्शन देते हुए पूछती हैं- "रणवीर सिंह?" हालांकि, वहां मौजूद अन्य फोटोग्राफर इसे ठीक करते हुए कहते है "सिंह नहीं, आरके, आरके, आरके।"
तीन साल से डेट कर रहे रणबीर- आलिया
इसके बाद आलिया फोटोग्राफर्स के पोज देते हुए गुडनाइट कहकर वहां से निकल जाती हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अपने रिलेशनशिप के चलते दोनों अक्सर शादी की अफवाहों के कारण चर्चा में बने रहते हैं। साल 2020 में रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आलिया के साथ पहले ही शादी के बंधन में बंध गए होते, अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती।
ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे आलिया- रणबीर
रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ की बात करें तो आलिया- रणबीर ने अभी तक साथ में किसी फिल्म के लिए स्क्रीन शेयर नहीं की है। दोनों की पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पिछले तीन साल से जारी है। वहीं, रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्मों की बात करें तो वह गलीबॉय में साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा दोनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ नजर आएंगे।
रणवीर ने शेयर किया पोस्ट
फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते शुरू हो चुकी है। इस बारे में करण जौहर ने दोनों स्टार्स के साथ सोशल मीडिया के जरिए प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी थी। फिल्म शुरू होने की घोषणा करते हुए रणवीर ने लिखा " शूरू हो गई है रॉकी और रानी की ये अनोखी कहानी। तो दिजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चले इस सफर में हमारे साथ!"