{"_id":"62e6b8889ce2ef6c7842b8e5","slug":"good-luck-jerry-actress-janhvi-kapoor-looks-gorgeous-in-multi-colour-dress-photos-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: मल्टी कलर ड्रेस में जान्हवी कपूर के ग्लैमरस लुक पर दिल हार बैठे फैंस, तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: मल्टी कलर ड्रेस में जान्हवी कपूर के ग्लैमरस लुक पर दिल हार बैठे फैंस, तस्वीरें हो रहीं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : Instagram
Link Copied
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'गुडलक जेरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी इस फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, जान्हवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी की तस्वीरें कुछ ही देर में वायरल होने लगी हैं।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। लॉन्ग स्पेगेटी मल्टी कलर ड्रेस में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी ने अपने लुक को वेवी कर्ल्स और न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में वह एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं, जिन्हें देख फैंस भी उन पर फिदा हो गए हैं।
जान्हवी कपूर की फोटोज पर फैंस और सेलिब्रिटी दोनों ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इसे बोलते हैं क्यूट', तो दूसरे ने लिखा, 'ये ड्रेस आपके लिए ही बनी है और इसमें आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं, एक अन्य ने जान्हवी को उनकी फिल्म 'गुडलक जेरी' के अपने पसंदीदा डायलॉग को लिखकर उनकी एक्टिंग की तारीफ की। कुछ फैंस हार्ट और फायर इमेजी भी कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'गुड लक जेरी'
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुडलक जेरी' 2018 में आई साउथ स्टार नयनतारा की तमिल फिल्म 'कोलामावु कोकिला' की रीमेक है। सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पंकज मट्टा ने लिखा है। इस फिल्म जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, नीरज सूद, सुशांत सिंह, सौरभ सचदेवा और मीता वशिष्ठ भी नजर आए हैं। वहीं, फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 जुलाई से स्ट्रीम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।