शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी ने फिल्म 'स्वदेस' से डेब्यू किया था। गायत्री को उस फिल्म में बहुत पसंद भी किया गया था लेकिन उसके बाद उन्होंने शादी करके फिल्मों को अलविदा कह दिया। गायत्री जोशी के अलावा ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने पहली फिल्म तो हिट दी लेकिन बाद में सिनेमाजगत से दूरी बना ली। गायत्री जोशी का 20 मार्च को जन्मदिन है। जानिए ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने पहली फिल्म से तो खूब नाम कमाया लेकिन बाद में गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो गईं।
2 of 5
Gracy Singh
- फोटो : Social Media
ग्रेसी सिंह को फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने दूरी बना ली। फिल्मों से दूर ग्रेसी अब टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं।
3 of 5
preeti jhangiani
- फोटो : Social Media
फिल्म 'मोहब्बतें' से सफलता का स्वाद चखने वालीं प्रीति झंगियानी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। प्रीति की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जो सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। हालांकि अभिनेत्री ने बॉलीवुड से जल्द ही दूरी बना ली थी। प्रीति ने साल 2008 में मॉडल और एक्टर परवीन डबास के साथ शादी की थी।
4 of 5
Sandali Sinha
- फोटो : Social Media
'तुम बिन' फिल्म से डेब्यू करने वाली संदली सिन्हा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने कुछ ही फिल्में की लेकिन तुम बिन के अलावा कोई नहीं चली। आखिरकार उन्होंने फिल्मों से किनारा कर लिया।
5 of 5
sneha ullal
- फोटो : file photo
स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने लकी के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा। हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
स्वयंवर शो के फिनाले के शूट में शहनाज ने किया बवाल, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिया बड़ा फैसला