2013 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल 'फुकरे रिटर्न्स' का नया गाना 'तू मेरा भाई नहीं है' रिलीज हो गया है। ये दोस्तों के बीच हुई लड़ाई पर फिल्माया गया गाना है। इस नए गाने में पुलकित सम्राट वरुण को इमोशनल करते नजर आ रहे हैं।
ये गाना काफी मजेदार है। इस गाने को गंधर्व सचदेवा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल लिखे हैं सत्य खरे ने। इस गाने का संगीत सुमित बेल्लारी ने कंपोज्ड किया है और रैप दिया है रफ़्तार ने। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म के तीन गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। 'फुकरे रिटर्न्स' साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वेल है। फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यहां देखें गाना
फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फज़ल, रिचा चड्ढा, वरुण शर्मा और प्रिया आनंद से कलाकार हैं। फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है।