हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं। एक ओर जहां गंगूबाई के परिवार ने फिल्म पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर फिल्म में कमाठीपुरा का जिक्र करने से वहां के लोग भी नाराज नजर आए। ऐसे में इस फिल्म के टाइटल को बदलने की भी मांग भी उठी थी। हालांकि, तमाम विवादों के बाद यह फिल्म आखिरकार इसी नाम और कहानी के साथ रिलीज की गई। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऐसी पहली फिल्म ऐसी पहली फिल्म नहीं है, उसके टाइटल लेकर विवाद खड़ा हुआ हो। पहले भी कई फिल्मों के नाम को लेकर विवाद हो चुका है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-
विवाद: 'गंगूबाई' से पहले इन फिल्मों के नाम पर भी खूब हो चुका है हंगामा, मेकर्स को मजबूरन बदलना पड़ा था टाइटल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:36 PM IST
सार
हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन