बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान केवल अपनी फिल्मों में नंबर वन नहीं हैं बल्कि कमाई के मामले में भी नंबर वन पर हैं। इस बार उन्होंने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की है। जिसमें दबंग खान ने सबको पीछे छोड़ दिया।
Forbes List: शाहरुख, विराट को पीछे छोड़ ये सेलिब्रिटी बना कमाई में 'सुल्तान'
सुपरस्टार शाहरुख खान 170 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने रहे विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिनकी कमाई करीब 100 करोड़ रुपये है। वहीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अक्षय कुमार 98 करोड़ रुपये कमाई के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर 82 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 5वें स्थान पर हैं।
2017 Forbes India Celebrity 100: Meet the 30 highest-earning celebrities https://t.co/s5W7kvVRR1
फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में आमिर खान 69 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 6ठें स्थान पर हैं, वहीं हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में 68 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 7वें स्थान पर हैं। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी करीब 64 करोड़ रुपए के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं, अभिनेता ऋतिक रोशन 63 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 9वें स्थान पर और अभिनेता रणवीर सिंह 62 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 10वें नंबर स्थान पर हैं।
लिस्ट में एक बार फिर बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों का बोलबाला है। इसमें 46 कलाकारों, 15 क्रिकेटरों के नाम हैं। वहीं, कुल 17 महिला सेलिब्रिटीज ने इसमें जगह बनाई है, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा भी हैं।
बता दें कि फोर्ब्स ने सेलिब्रिटीज की एड और फिल्मों के जरिए होने वाली इनकम और उनके फेम को आधार बनाकर ये लिस्ट तैयार की है। फोर्ब्स इंडिया हर साल ये लिस्ट जारी करता है।