{"_id":"58b7c0bc4f1c1ba569830994","slug":"flashback-sulakshana-pandit-s-tragic-love-life-was-in-love-with-sanjeev-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack : संजीव कुमार के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, जानिए अब कहां हैं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack : संजीव कुमार के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, जानिए अब कहां हैं?
Thu, 02 Mar 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुलक्षणा पंडित 70 और 80 के दशक की जानी-मानी गायिका और हीरोइन थीं....बला की खूबसूरत, जिस पर हर कोई फिदा था। वो तीखे नैन-नक्श, वो कातिल हंसी...जो भी देखता देखता ही रह जाता। लेकिन कौन जानता था कि इस हीरोइन की जिंदगी और करियर प्यार के चक्कर में तबाह हो जाएगा ? कौन जानता था कि हमेशा ही हंसती और खिलखिलाने वाली ये हीरोइन एक दिन खामोश होकर गुमनामी में खो जाएगी ? खुद सुलक्षणा पंडित को भी इसका आभास नहीं था।
FlashBack : संजीव कुमार के प्यार ने डिप्रेशन में पहुंचा दिया इस हीरोइन को, छोड़ दी थी फिल्में
2 of 6
लेकिन तभी उनकी जिंदगी में एक्टर संजीव कुमार की एंट्री हुई। सुलक्षणा संजीव कुमार के साथ फिल्म 'उलझन' में काम कर रहीं थीं और संजीव को देखते ही सुलक्षणा उन्हें अपना दिल दे बैठीं। संजीव की झील सी आंखो और गंभीर स्वभाव सुलक्षणा को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। वो जानतीं थीं कि संजीव हेमा मालिनी से बेंइतहा प्यार करते हैं, बावजूद इसके सुलक्षणा संजीव कुमार से खुद को दूर नहीं रख पाईं।
बेशक ये एक तरफा प्यार था लेकिन दोस्ती इतनी गहरी थी कि संजीव कुमार को कोई भी परेशानी होती या हेमा मालिनी को लेकर कुछ भी बात होती तो वो सुलक्षणा के साथ ही करते। और बेचारी सुलक्षणा दिल पर पत्थर रखकर सब सुनतीं और खुद को दिलासा देती रहतीं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
FlashBack : संजीव कुमार के प्यार ने डिप्रेशन में पहुंचा दिया इस हीरोइन को, छोड़ दी थी फिल्में
3 of 6
सुलक्षणा इंतजार करती रहीं कि कब वो वक्त आए जब वो संजीव कुमार से अपने दिल की बात कहें, लेकिन वो वक्त नहीं आया। संजीव हेमा मालिनी के एक तरफा प्यार में थे और सुलक्षणा संजीव कुमार के एक तरफा प्यार में और ये एक तरफा प्यार सुलक्षणा की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
FlashBack : संजीव कुमार के प्यार ने डिप्रेशन में पहुंचा दिया इस हीरोइन को, छोड़ दी थी फिल्में
4 of 6
सुलक्षणा ने मौका देखकर संजीव को शादी के लिए प्रपोज भी किया लेकिन संजीव थे कि उन पर हेमा मालिनी का भूत सवार था और उन्होंने सुलक्षणा के शादी के ऑफर को ठुकरा दिया। हेमा मालिनी के प्यार में संजीव कुमार इतने अंधे हो गए थे कि सुलक्षणा की हो रही दुर्दशा को नहीं देख पा रहे थे।
संजीव कुमार के ठुकराए जाने के बाद तो जैसे सुलक्षणा की जिंदगी ही उजड़ गई। उन्होंने फिल्में छोड़ दीं...बाहरी दुनिया से नाता तोड़ लिया और अपनी मां के साथ मुंबई में ही एक फ्लैट में रहने लगीं।
विज्ञापन
FlashBack : संजीव कुमार के प्यार ने डिप्रेशन में पहुंचा दिया इस हीरोइन को, छोड़ दी थी फिल्में
5 of 6
लेकिन मां के साथ रहते हुए भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। धीरे-धीरे सुलक्षणा पंडित डिप्रेशन में चली गईं। संजीव कुमार के धोखे से सुलक्षणा इतना टूट गईं थीं कि उन्होंने खुद को मारने की कोशिश भी की थी। इसका खुलासा सुलक्षणा ने 1999 में दिए एक इंटरव्यू में किया था।
उन्होंने कहा था, 'संजीव जी के चले जाने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई। मैंने लगभग खुद को खत्म ही कर लिया था लेकिन भगवान की मर्जी थी कि मैं बच गई और आज भी मैं अपनी जिंदगी जी रही हूं। हालांकि मैं अभी भी उस सदमे से उबरी नहीं हूं। मैंने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और पूरे दिन मैं सिर्फ अच्छी फिल्में देखती हूं, गाने सुनती हूं ताकि मैं जिंदगी और इस दुनिया का सामना कर पाऊं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।