फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भल्लालदेव' को नए अवतार में देखिए, 'हाथी मेरे साथी' का फर्स्ट लुक जारी

Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
first look of film haathi mere saathi rana daggubati with elephant
rana daggubati

फिल्म 'बाहुबली' में भल्लादेव के किरदार से जमकर वाहवाही लूटने वाले राणा डग्गुबत्ती अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। राणा डग्गुबत्ती सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' के रीमेक में नजर आएंगे। 'हाथी मेरे साथी' 1971 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म थी। 



पढ़ें: खान तिकड़ी को पीछे छोड़ इस एक्टर ने मारी बाजी, 'दंगल' को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड

first look of film haathi mere saathi rana daggubati with elephant
rana daggubati

राणा डग्गुबत्ती ने ट्विटर पर फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'नए साल में नई कहानी बताने को तैयार। 'हाथी मेरे साथी' में बनदेव से मिलिए'। फिल्म को तमिल डायरेक्टर प्रभु सोलोमन निर्देशित करेंगे। पोस्टर में राणा डग्गुबत्ती हाथी के साथ पोज दे रहे हैं। 
 



 

first look of film haathi mere saathi rana daggubati with elephant
rana daggubati

इससे पहले, राणा डग्गुबत्ती ने ट्विटर पर आने वाली फिल्म का लोगो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी अगली फिल्म आ चुकी है!! 'हाथी मेरे साथी' का फर्स्ट लुक 1 जनवरी 2018 को।' बता दें, यह फिल्म हिन्दी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
first look of film haathi mere saathi rana daggubati with elephant
rana daggubati

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग थाइलैंड में हुई और 2018 दीवाली के मौके पर यह रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी।  

विज्ञापन
first look of film haathi mere saathi rana daggubati with elephant
rana daggubati

साउथ के स्टार राणा डग्गुबत्ती 2017 के शुरूआत में 'बाहुबली' में दिखे थे जो कि सुपरहिट रही। इसके अलावा  'दम मारो दम', 'डिपार्टमेंट' और 'बेबी' जैसी फिल्मों में भी वो अपना दम दिखा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed