फिरोज खान उर्फ महाभारत के अर्जुन ने अब तक मेहंदी, राजा की आएगी बरात, जिगर, तिरंगा सहित दर्जनों फिल्मों में अलग-अलग भूमिका अदा कर अपनी अलग पहचान छोड़ी है। लेकिन फिरोज को सबसे ज्यादा पहचान मिली अर्जुन के किरदार से। बी आर चोपड़ा की महाभारत में फिरोज खान को श्रीकृष्ण भक्त अर्जुन का रोल निभाने का मौका मिला और उनकी जिंदगी कुछ इस तरह बदल गई कि वह अपनी पहचान भूलकर अर्जुन के नाम से जाने जाने लगे।
रामायण की तरह महाभारत भी काफी लोकप्रिय धारावाहिक है। बीआर चोपड़ा ने एक-एक रोल को ध्यान में रखकर सितारों की कास्टिंग की थी। इस शो के करीब 94 एपिसोड्स प्रसारित हुए। प्रत्येक एपिसोड के दौरान लोगों में ऐसा उत्साह था कि वे सभी काम छोड़ कर बस परिवार के साथ महाभारत देखने बैठ जाया करते थे।
3 of 5
arjun
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू में फिरोज खान ने बताया कि उन्होंने 'महाभारत' के पटकथा लेखक राही मासूम रजा के कहने पर अपना नाम अर्जुन रख लिया था। उन्होंने कहा था कि अर्जुन के किरदार के लिए 23 हजार एक्टरों ने ऑडिशन दिया था, लेकिन फिरोज को ही अर्जुन बनने का मौका मिला। उस वक्त इंडस्ट्री में अर्जुन नाम का कोई स्टार नहीं था इसलिए फिरोज खान को भी उनकी बात जच गई।
शुरुआत में अर्जुन की भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को का चयन किया गया था। हालांकि, बाद में फिरोज खान को इसके लिए कास्ट कर लिया गया। फिरोज इसे ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। फिरोज ने बताया था, 'ऑडिशन के एक हफ्ते बाद जब मुझे कॉल नहीं आया, तो मैं बीआर चोपड़ा के ऑफिस गया। वहां, मुझे एक सफेद रंग की ड्रेस और एक मूंछ लगाने को कहा गया। बाद में राही मासूम रजा और पंडित नरेंद्र शर्मा के साथ जब मेरी बातचीत हुई तब मुझे बताया गया कि मैं अर्जुन का किरदार निभाने जा रहा हूं।
फिरोज द्वारा निभाया गया अर्जुन का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि उनके घर के लोग भी उनका असली नाम भूलकर उन्हें अर्जुन बुलाने लगे। फिरोज की अम्मी भी उन्हें अर्जुन ही बुलाती थीं इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह हमेशा के लिए अपना नाम बदल लेंगे। अर्जुन के नाम ने फिरोज को वो सब कुछ दिया जिसका उन्होंने सपना देखा था।