बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहने के साथ-साथ प्रशंसकों के साथ जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है। उनकी हालिया पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, राजकुमार राव ने पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। अभिनेता के पैन कार्ड पर किसी ने धोखाधड़ी कर लोन ले लिया है और जिसके बाद अभिनेता ने उस शख्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।
Fraud: राजकुमार राव हुए धोखाधड़ी के शिकार, अभिनेता के पैन कार्ड पर लिया गया इतने रुपये का लोन
2 of 10
थलापति विजय की फिल्म बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म बीस्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के साथ- साथ अब फैंस इसके ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों का यह इंतजार आज खत्म हो चुका है। थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट का ट्रेलर शनिवार शाम रिलीज कर दिया गया है।
Beast Trailer Release: थलापति विजय की बीस्ट का दमदार ट्रेलर रिलीज, रॉ एजेंट बन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए एक्टर
3 of 10
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए पंच गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। उनके वकील तुषार खंडारे ने बताया कि शुक्रवार (एक अप्रैल) को चेंबूर के माहुल इलाके में स्थित अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर का निधन हो गया। प्रभाकर का पार्थिव शरीर शनिवार (दो अप्रैल) सुबह 11 बजे अंधेरी स्थित उनके घर लाया गया।
Aryan Khan Case: आर्यन खान ड्रग केस के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन, वकील ने बताया सच
4 of 10
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा
- फोटो : Instagram
टेलीविजन के मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर और उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस गुड न्यूज के बाद से ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके साथ ही विन्नी ने अपने दोस्तों के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Good News: ‘कुंडली भाग्य’ फेम धीरज धूपर के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, पत्नी विन्नी संग तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी
5 of 10
कश्मीरा शाह, उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर जारी उर्फी जावेद और कश्मीरा शाह के बीच जुबानी जंग खत्म होती नहीं दिख रही है। उर्फी और सुजैन खान की बहन फराह खान अली के बीच शुरू हुआ विवाद अब कश्मीरा और उर्फी के बीच बढ़ता जा रहा है। दरअसल फराह ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस कर कमेंट किया था, जिसपर जवाब देते हुए उर्फी ने अपना पक्ष रखा था। वहीं बाद में इस मामले में एंट्री करते हुए अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय दे थी। हालांकि उर्फी ने उन्हें भी करारा जवाब दिया था, लेकिन लगता है कि अब यह मामला बढ़ता ही जा रहा है।
सोशल मीडिया: कश्मीरा शाह ने उर्फी जावेद पर किया पलटवार, कहा- ‘पढ़ी- लिखी होती तो’