हिंदी सिनेमा में फिरोज खान का नाम 70 के दशक के सबसे स्टाइलिश हीरो में आता है। फिरोज खान को बॉलीवुड का पहला और आखिरी काऊब्वॉय भी कहा जाता है। आज फिरोज खान की 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। फिरोज जब तक जिए अपनी रॉयल्टी को कभी नहीं छोड़ा।
पत्नी को छोड़ इस राजकुमारी के साथ 'लिव इन' में रहते थे फिरोज खान, फिर सामने आया था इतना बड़ा सच
-
- 2
-
Link Copied
उनकी जिंदगी किसी राजकुमार से कम नहीं थी। फिरोज की 'खोटे सिक्के', 'काला सोना', 'धर्मात्मा', 'कुर्बानी', 'जांबाज', 'दयावान' और 'यलगार' हिट फिल्मों में से हैं। आज फिरोज की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी निजि जिंदगी से रूबरू करवाने जा रहे हैं। फिरोज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहे।
पढ़ें- उस रात जैकी श्रॉफ की हरकत से ऐसा डरीं तबु, जिंदगीभर साथ काम ना करने की खाई कसम
फिरोज खान शादी से पहले हरफनमौला थे। रात में नाइट क्लब में पार्टी करना उनका शौक था। बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी स्टार्स के साथ पार्टी करना उनके लिए आम बात थी। ये बात फिरोज ने खुद अपने एक इंटरव्यू में की थी। ऐसी ही एक पार्टी में फिरोज खान की मुलाकात सुंदरी से हुई।
पढ़ें- PHOTOS: आमिर खान की मां दुर्गा की भव्य आरती, कुछ ऐसे सेलीब्रेट किया गरबा
फिरोज को सुंदरी से पहली नजर में ही प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुंदरी पहले से ही शादीशुदा थीं और उनकी एक बेटी सोनिया भी थी। लेकिन इस बारे में कभी किसी ने बात नहीं की। फिरोज और सुंदरी ने शादी कर ली। 1970 में सुंदरी को एक बेटी लैला और 1974 में फरदीन खान हुए।
शादी के कुछ सालों तक तो सब ठीक रहा। लेकिन एक दिन सुंदरी को पता चला कि फिरोज किसी और लड़की के प्यार में पड़ गए हैं। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर धनराजगिर परिवार की बेटी ज्योतिका धनराजगिर थी। ज्योतिका एयरहोस्टेस थीं और उनके पिता महाराजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे।