{"_id":"5bd2e532bdec2269952dbca8","slug":"female-junior-artist-molestation-case-on-the-set-of-housefull-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हाउसफुल 4' के सेट पर डांसर के साथ हुआ यौन शोषण, बोली- 'पहले उसने मुझे धक्का दिया और फिर मेरे...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हाउसफुल 4' के सेट पर डांसर के साथ हुआ यौन शोषण, बोली- 'पहले उसने मुझे धक्का दिया और फिर मेरे...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
dancer
- फोटो : twitter
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत साजिद खान, नाना पाटेकर और आलोक नाथ जैसे कई बड़े नाम फंस चुके हैं । खबरों की मानें तो फिल्म 'हाउसफुल 4' से नाना पाटेकर का पत्ता भी कट चुका है । अब 'हाउसफुल 4' के सेट पर डांसर से यौन शोषण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।
housefull 4
- फोटो : file photo
हाल ही में 'हाउसफुल 4' में डांसर के तौर पर काम करने वाली जूनियर आर्टिस्ट ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सेट पर उसके साथ 6 लोगों ने बदतमीजी की । मामला इतना बढ़ गया कि 100 से ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
Mumbai: A female junior artist was allegedly molested by a man, who was among six men who were manhandling another junior artist, at the sets of film Housefull 4 at Chitrakoot studio, last night. FIR has been registered.
— ANI (@ANI) October 26, 2018
Was sitting with a colleague when suddenly 2 men Pawan Shetty&Sagar&4 others came&tried to take away my colleague forcefully. They also threatened. I tried to stop them. Shetty started pushing me&touched my pvt parts. I've filed a molestation case. I want him behind bars: Victim pic.twitter.com/nDQ8uPSQ2q
— ANI (@ANI) October 26, 2018
हाउसफुल-4
- फोटो : file photo
अपने बयान में जूनियर आर्टिस्ट ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी । मैं अपने एक सहकर्मी के साथ बैठी हुई थी । तभी पवन शेट्टी और सागर चार लोगों के साथ उनके पास आए और जोर-जबरदस्ती करके मुझे अपने साथ ले जाने की कोशिश की ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
housefull 4
- फोटो : file photo
एएनआई के ट्वीट के अनुसार महिला ने कहा, 'उन लोगों ने मुझे धमकी दी। मैं उन्हें रोकने की कोशिश की । तभी शेट्टी ने मुझे धक्का दिया और मेरा प्राइवेट पार्ट छूने लगा । मैं जैसे-तैसे करके वहां से भागी । मैंने उन लोगों पर मोलेस्टेशन का केस दर्ज करवाया है ।'
विज्ञापन
housefull 4
बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शौषण का आरोप लगाया है । इसके चलते साजिद ने भी 'हाउसफुल 4' छोड़ दी है । वहीं इस मामले पर अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा है कि जल्द से जल्द इनवेस्टिगेशन होनी चाहिए ।