{"_id":"6084d9b18ebc3e8d1c768e63","slug":"fatima-sana-shaikh-reveals-she-has-been-in-toxic-relationships-says-it-gets-very-difficult-to-get-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फातिमा सना शेख ने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर बयां किया दर्द, कहा-बहुत मुश्किल होता है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फातिमा सना शेख ने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर बयां किया दर्द, कहा-बहुत मुश्किल होता है...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑनस्क्रीन आमिर खान की बेटी बन चुकीं फातिमा सना शेख इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पहली बार अपने पिछले रिलेशनशिप को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। फातिमा सना शेख कभी टॉक्सिक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।
2 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में एक्ट्रेस को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'अजीब दास्तान्स' में देखा गया था। 'अजीब दास्तान्स' में फातिमा सना शेख जयदीप अहलावत के साथ दिखाई दीं। वहीं लूडो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि लूडो में निभाए पिंकी के कैरेक्टर से वह पूरी तरह से अलग हैं। दरअसल, अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है।
3 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें वह अभिनेत्री के ऑन-स्क्रीन पति पर हत्या का आरोप लगा होता है और इससे पहले उसके कई अफेयर भी रहते हैं। लेकिन, इन सबके बाद भी पिंकी अपने पति को छुड़ाने की कोशिश में जुट जाती है। लूडो में निभाए किरदार के बारे में बात करते हुए फातिमा सना शेख कहती हैं, 'मैं बिलकुल भी वो नहीं हूं। पतिव्रता लड़की। मेरे साथ कोई ऐसी चीज करे तो दो थप्पड़ मार दूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने कहा, 'मैं भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी। यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे। लेकिन, जब आप इसमें होते हैं तो यह समझना बहुत मुश्किल हो जाता है कि क्या करें। खासकर जब आप फाइनेंशियली अपने पति पर आश्रित होते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
फातिमा सना शेख कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुई थीं। फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख अभिनेता अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में फातिमा फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। इसके अलावा उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।