फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसलिए अपनी बेटी को बॉलीवुड से दूर रखना चाहते हैं सैफ, कहा 'कुछ और कर लो'

Fri, 16 Jun 2017 04:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 16 Jun 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
father saif-ali-khan-not-happy-with-sara ali khan-career in bollywood
सैफ अली खान

जहां एक ओर सारा अली खान फिल्मों में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहीं हैं वहीं पापा सैफ अली खान उनके इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे। हालांकि कई मौकों पर वो सारा का सपोर्ट करते आए हैं लेकिन उनके फिल्मी करियर के बारे में सैफ अलग ही राय रखते हैं।

father saif-ali-khan-not-happy-with-sara ali khan-career in bollywood
सैफ अली खान

न्यूजपोर्टल डीएनए को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा, ' सारा को अपने लिए यही करियर क्यों चाहिए? देखो वो कहां पढ़ी-लिखी है। इतना पढ़ा लिखा होने के बाद वो न्यूयॉर्क में रहकर ही क्यों कोई काम नहीं करती। मैं एक्टिंग को गलत नहीं समझता, बात बस ये है कि एक्टिंग एक स्टेबल प्रोफेशन नहीं है और हर कोई हमेशा इसी डर में जीता है। साथ ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं होती कि अपना बेस्ट देने के बाद आपको सफलता ही मिलेगी। ये वो जिंदगी नहीं है जो कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को देना चाहेगा।'

father saif-ali-khan-not-happy-with-sara ali khan-career in bollywood
सैफ अली खान

सैफ ने ये भी बताया कि सारा शुरू से ही एक्टर बनना चाहती थी। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है जब मैं एक स्टेज शो के लिए विदेश गया था और सलमान के साथ स्टेज शेयर कर रहा था तो सारा पर्दे के पीछे खड़े होकर हमें देख रही थी। मुझे उसी समय पता चल गया था कि वो ये सब अपने लिए भी चाहती है। सारा चाहती है कि वो स्टेज पर खड़ी हो और लोग उसका नाम लेते हुए चिल्लाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
father saif-ali-khan-not-happy-with-sara ali khan-career in bollywood
सैफ अली खान

सैफ ने आगे कहा, 'मैं हमेशा उसके साथ हूं। मुझे पता है कि वो क्या कर रही है और हम हर चीज की तरह फिल्मों पर भी बात करते हैं।'

विज्ञापन
father saif-ali-khan-not-happy-with-sara ali khan-career in bollywood
सैफ अली खान

बता दें कि सारा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' में बिजी चल रही हैं। इसमें उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किया गया है। सारा की मां अमृता सिंह भी इस प्रोजक्ट में उनकी मदद कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed