बॉलीवुड सितारे अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की वजह से चर्चा में हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले काफी मोटे हुआ करते थे। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और अब वो बिल्कुल फिट हो गए हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही सितारों की तस्वीरें जिन्होंने खुद को 'फैट से फिट' कर लिया।
फरदीन खान
2 of 6
फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फरदीन खान कुछ समय पहले जब स्पॉट किए गए थे तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और उनका वह चार्म भी गायब दिखा। मोटापे की वजह से फरदीन का खूब मजाक उड़ाया गया। लेकिन एक बार फिर उन्होंने वापस अपना लुक पा लिया है। फरदीन खान हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान उनका लुक काफी बदला हुआ था।
सारा अली खान
3 of 6
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान ने अपने बढ़े वजन की वजह से बचपन में सोचा था कि वो कभी अभिनय की दुनिया में नहीं आ सकतीं। उन्हें पिज्जा खाने का काफी शौक था। नतीजा ये रहा कि स्कूल के दिनों में उनका वजन 96 किलो तक पहुंच गया। कॉलेज के दिनों में जब उन्होंने फैसला किया कि उन्हें फिल्मों में ही जाना है तब जाकर उन्होंने वजन घटाना शुरू किया। आज सारा अली खान सिनेमा की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
अनंत अंबानी
4 of 6
अनंत अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 18 महीने में अपना 108 किलो वजन कम किया। इसके लिए वो ट्रेनर के कहे अनुसार योगा, वेट और फंक्शनल ट्रेनिंग के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी कार्डियो एक्सरसाइज भी करते थे।
अर्जुन कपूर
5 of 6
अर्जुन कपूर
- फोटो : instagram/arjunkapoor
अपनी फिट बॉडी की वजह से अर्जुन कपूर लड़कियों के बीच काफी मशहूर हैं। कई फिल्मों में सिक्स पैक एब्स दिखा चुके अर्जुन कपूर का वजन कभी 140 किलो हुआ करता था जिसके चलते वो हीरो बनने के बारे में सोचते भी नहीं थे। इन दिनों वह मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।