सलमान खान 27 दिसंबर 2019 को 54 वर्ष के हो गए हैं। देश भर के करोड़ो फैंस सोशल मीडिया पर सलमान को इस खास दिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं सलमान को चाहने वाले सैकड़ों फैंस ऐसे भी हैं जो उनके मुंबई स्थित निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट तक खिंचे चले आए। 'दबंग खान' को चाहने वाले कुछ ऐसे जबरा फैंस भी हैं जो 27 दिसंबर की आधी रात और सुबह से अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए सड़क पर डटे हुए हैं। लोगों की उत्सुकता को जानने के लिए अमर उजाला, सलमान खान के घर के बाहर पहुंचा और उनके चाहने वालों से गुफ्तगू की।
2 of 5
Salman Khan fans
- फोटो : amar ujala mumbai
लखनऊ से आए विशाल रॉय ने कहा, 'मैं सलमान खान का बहुत बड़ा फैन हूं। उनकी मैंने सभी फिल्मों कई दफा देखी हैं। अभी 'दबंग 3' देख नहीं पाया हूं लेकिन मैं आज इस खास दिन पर उनकी यह फिल्म जरूर देखूंगा। मैं उनकी एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं सुबह चार बजे से ही उनका इंतजार कर रहा हूं। आज मैं उन्हें देखे बिना नहीं जाऊंगा।'
3 of 5
Salman Khan fans
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं आगरा से आए सलमान के एक फैन ने बताया, 'मैं बड़ी तकलीफ उठाकर आगरा से यहां पहुंचा हूं। वह भी खास तौर पर भाईजान (सलमान खान) के जन्मदिन के लिए। मैं मुंबई आने के लिए इस स्पेशल दिन का इंतजार कर रहा था और आज वह पूरा हो चुका है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।
4 of 5
Galaxy apartment house
- फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि हर साल 27 दिसंबर को सलमान खान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों का तातां लग जाता है। लोगों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि उसे काबू करने के लिए और किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाती है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर लोग सिर्फ अकेले ही नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ तो कुछ अपने दोस्तों के साथ भी पहुंचते हैं।
5 of 5
सलमान, अर्पिता और आयुष
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बार सलमान खान अपना ज्यादातर समय अपनी बहन अर्पिता खान के साथ ही बिता रहे हैं। अर्पिता ने सलमान के जन्मदिन के ही दिन बेटी को जन्म दिया है। इस साल फैंस की संख्या पहले के मुकाबले कुछ कम नजर आई जिसकी पुष्टि वहां के स्थानीय लोगों ने भी की है।
पढ़ें: भाग्यश्री के बेटे ने सलमान को जन्मदिन पर दिया यह खास उपहार, 'मैंने प्यार किया' से है कनेक्शन