वीडियों में सारा अली खान स्टेज पर नजर आ रही हैं और उनसे मिलने एक फैन आता है। यह फैन सारा को देखकर घुटनों के बल बैठ जाता है और कहता है कि मैं जब भी आपको स्क्रीन पर देखता हूं मेरे चेहरे पर मुस्कान दौड़ जाती है। क्या आप मेरा हाथ थामेंगी?..वहीं यह सुनकर सारा जोर से हंसने लगती हैं। और कहती है कि अरे देखों इसका हाथ कांप रहा है।
वहीं सारा का यह फैन उनसे मिलने की खुशी की वजह से बेहद नर्वस नजर आता है। अपने फैन की खुशी के लिए सारा उसका हाथ थाम लेती हैं। केदारनाथ का चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने मंदाकिनी का किरदार निभाया है। निजी जिंदगी में सारा बेहद ही हसमुख हैं।
वहीं हाल ही में फिल्म को लेकर सारा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गरीबों में मिठाई बांटती नजर आ रही थी। सारा अली खान अब अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में दिखेंगी। इन दिनों सारा अपनी आने वाली फिल्म सिंबा के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म सिम्बा को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।