एशा देओल ने 10 जून को एक बेटी को जन्म दिया था । इसकी जानकारी एशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर दी थी । एशा ने बेटी का नाम मिराया रखा है । अब एशा की न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । अस्पताल से निकलते हुए एशा और भरत ने अपनी दोनों बेटियों के साथ पोज दिए ।
2 of 5
esha deol
- फोटो : social media
दूसरी बेटी के जन्म पर एशा ने कहा था, 'मैं और भरत बहुत खुश हैं । हमें खुशी है कि हमारे परिवार में दूसरी बेटी आई है । भरत लकी हैं कि उनके आस-पास अब तीन महिलाएं होंगी ।' बता दें कि एशा की बड़ी बेटी राध्या का जन्म 2 साल पहले हुआ था ।
3 of 5
esha deol
- फोटो : social media
एशा की दोनों बेटियों के नाम बेहद खास हैं और भगवान कृष्ण से इसका कनेक्शन है। मुंबई मिरर ने जब एशा से बेटियों के नाम का मतलब पूछा तो उन्होंने बताया, 'जब भगवान कृष्ण, राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्या कहा जाता है। वहीं मिराया का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की एक भक्त। दोनों ही बेटियों का नाम मिलता जुलता है और ये सुनने में काफी अचछा लगता है।'
4 of 5
esha deol
- फोटो : social media
एशा ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बारे में बताया कि उनके लिए इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं है। सेलिब्रेशन का समय पहले ही शुरू हो चुका था। अब सभी घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। मेरी बहन अहाना घर को सजाएंगी।'
5 of 5
hema malini-dharmendra
- फोटो : social media
दोबारा नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें सामने आईं । दोनों अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बेटी से मिलने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र मिठाई के डब्बों से भरा झोला लेकर पहुंचे।