कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चाओं में हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना पर बनी उनकी यह फिल्म भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। 'इमरजेंसी' में कंगना रणौत देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म के निर्देशन की कमान भी अपने हाथ में ली है। इसी वजह से अभिनेत्री फिल्म की तैयारी में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच लागू की गई इमरजेंसी को दर्शाती है। उस समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी। फर्स्ट लुक के साथ ही कंगना रणौत की 'इमरजेंसी' विवादों में घिरती दिखाई दे रही है।
Emergency: विवादों में आई कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी', कांग्रेस ने अभिनेत्री को बताया 'भाजपा का एजेंट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 20 Jul 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन