एकता कपूर (Ekta Kapoor) के बेटे का नाम रवि कपूर है। सोशल मीडिया पर एकता अपने बेटे रवि की तस्वीरें साझा करती रहती हैं लेकिन किसी भी तस्वीर में उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आता। ऐसे में हर कोई एकता के बेटे की एक झलक देखने के लिए बेचैन है। इसके साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर एकता ने बेटे के चेहरा छिपाकर क्यों रखा है?इस बात का खुलासा एकता कपूर के वीडियो पर चैट के बाद हुआ।
ये काम करने पर एकता कपूर को घर से बाहर निकाल देंगी मां शोभा कपूर, खुद किया खुलासा
दरअसल, एकता कपूर ने 'बाल दिवस' के मौके पर बेटे रवि कपूर, पापा जितेन्द्र के साथ एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता ने लिखा था- 'रवि का पहला बाल दिवस।' एकता इस वीडियो में पापा से कह रही हैं कि 'छोटा रवि कपूर मेरे बाल खींच रहा है।' एकता के इस वीडियो में जितेन्द्र और एकता तो साफ नजर आ रही हैं लेकिन बेटे रवि का चेहरा दिख नहीं रहा है।
इस वीडियो पर कई सितारे कमेंट कर रहे हैं। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने एक कमेंट किया जिसके बाद एकता ने बड़ा खुलासा कर दिया। नीना ने लिखा- 'दिखा दो ना चेहरा।' जवाब में एकता कपूर ने लिखा- 'नीना गुप्ता मैम, मेरी मां मुझे घर से बाहर निकाल देगी।' नीना और एकता की इस चैट के बाद कई सितारे मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Children’s day! Raviolis first !
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
कुछ दिन पहले एकता कपूर ने बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया था। एकता एक निजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम के दौरान कहा था- 'करिश्मा कपूर के साथ मेरा एक शो आने वाला है। इस शो में दिखाया जाएगा कि कैसे दूसरी मां ही एक मां पर प्रेशर बनाती हैं जब वो मां होती है। पिछले 6 महीने में मुझे इतनी सारी सलाह मिली कि मैं बता नहीं सकती।' करिश्मा कपूर का यह शो ऑनएयर हो चुका है।
एकता ने आगे कहा था- 'एक दिन मैं अपने 7 महीने के बेटे से बातें कर रही थी। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे साथ-साथ सीख रही हूं। दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं होता। मैं भी नहीं हूं। अपने बेटे को सबसे पहले मैं बताऊंगी कि तुम्हारे पिता नहीं है। मैं उसे परियों की कहानियां नहीं सुनाउंगी और ना ही उसे किसी बात पर गोल-गोल घुमाऊंगी। मैं ना तो एक परफेक्ट मां हूं और ना ही मैं बनना चाहती हूं।'
यह भी पढ़ें- सालगिरह पर दीपिका ने पहने थे 'पुराने कपड़े', वजह जान फैंस ने दिया यूं रिएक्शन