फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ek Villain Returns Twitter Review John Abraha Disha Patani Tara Sutaria Arjun Kapoor film released

Ek Villain Returns Twitter Review: दर्शकों को पसंद आई प्यार और सीरियल किलिंग की कहानी, यूजर्स बोले- पैसा वसूल

Fri, 29 Jul 2022 06:10 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 06:10 PM IST
सार

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' सिनेमाघरों में आ गई है और इस फिल्म पर दर्शकों को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Ek Villain Returns Twitter Review John Abraha Disha Patani Tara Sutaria Arjun Kapoor film released
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'एक विलेन रिटर्न्स' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जो साल 2014 में आई फिल्म 'एक विलेन' का रीमेक है। 'एक विलेन' में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी नजर आई थी, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक ने फैंस का दिल जीत लिया था। इसी वजह से फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। जॉन अब्राहम, अर्जून कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी जैसी शानदार स्टारकास्ट से सजी इस फिल्म के ट्रेलर को भी अच्छे रिव्यू मिले थे और अब फिल्म की कहानी को भी दर्शकों ने ठीक-ठाक बताया है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म पर लोगों की पहली राय क्या है।

विज्ञापन

ट्विटर पर 'एक विलेन रिटर्न्स' को यूजर्स ने ठीक-ठाक रिव्यू दिए हैं। कई लोगों ने फिल्म को अच्छा बताया है तो कुछ लोगों ने इस फिल्म को मोहित सूरी का स्टाइल कहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तुलना 'विक्रांत रोणा' से हो रही है और विक्रांत रोणा को बेहतर बताते हुए 'एक विलेन रिटर्न्स' को खराब बताया है। एक यूजर ने लिखा, 'एक विलेन रिटर्न्स ग्लैमर और अच्छे संगीत से भरपूर है। मोहित सूरी एक मनोरंजक कहानी सुनाते हैं। एक तरफा प्यार और सीरियल किलिंग की कहानी ने इस फिल्म को सही रास्ता दिया है।' 

 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और यूजर ने इस फिल्म को पांच स्टार में से 3.5 स्टार दिया है। यूजर ने लिखा, 'EkVillinReturns मूवी की सकारात्मक समीक्षा 3.5। मूवी अवश्य देखें और इस मूवी को देखें।' एक और यूजर ने लिखा, '#EkVillinReturns को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। #BhoolBhulaiyaa2 के बाद इस इकलौती फिल्म को न्यूट्रल ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म बॉलीवुड को निराश नहीं करेगी। सब अच्छा हो।'

 
 
 

फैंस के इन रिव्यू से साफ है कि दर्शकों को फिल्म अच्छी लगी है। कई लोगों ने फिल्म के पैसा वसूल भी बताया है। हालांकि, इन तारीफ के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि 'एक विलेन रिटर्न्स' के साथ 'विक्रांत रोणा' भी रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed