मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई है लेकिन अभी भी इस मामले में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं। एनसीबी के स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया है कि उसके बॉस किरण गोसाबी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से शाहरुख के बेटे आर्यन को बाहर निकालने के लिए जबरन वसूली की चर्चा की थी। सेल ने अपने दावा में कहा कि गोसावी ने सैम डिसूजा को कॉल किया था और 25 करोड़ के डिमांड करने की बात कही थी और 18 करोड़ में मामला सेटल किया था जिसमें आठ करोड़ समीर वानखेड़े को दिया जाना था और बाकी उनमें बंटवारा होता।
प्रभाकर सेल ने किए चौंकाने वाले दावे
यह पूछे जाने पर कि क्या शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और नियोक्ता के बीच कोई मुलाकात हुई थी? इस पर सेल ने कहा कि, 'केपी गोसावी ने मेरा नंबर समीर वानखेड़े के रूप में सेव किया और जब उसकी लोवर परेल ब्रिज पर मुलाकात हुई तो मैंने गोसावी के कहे अनुसार काम किया था। यह दिखाने के लिए उन्हें समीर वानखेड़े का फोन आ रहा है'।
2 of 5
प्रभाकर सेल
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल ने आगे दावा किया कि, 'एक रात जब वह और गोसावी सैम डिसूजा से मिलने के बाद कोलाबा जा रहे थे तो उसने देखा कि गोसावी समीर वानखेड़े को फोन कर रहा था क्योंकि फोन के डिस्प्ले पर समीर वानखेड़े का नाम ही दिखा था। मैंने उसे फोन पर कहते सुना कि सर, थोड़ा देर इंतजार करें, सौदे के संबंध में विचार हो रहा है और मैं आपको बुलाऊंगा तब तक आप आर्यन पर कोई कार्रवाई मत करिएगा'।
3 of 5
किरण गोसावी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
अगली सुबह गोसावी ने सेल को तुरंत महालक्ष्मी के पास जाने और 50 लाख रुपये लेने के लिए भेजा। सेल ने फिर सुनील पाटिल को कॉन्टेक्ट किया ताकि वह उसे 23 लाख रुपये दे सके। आगे सेल ने कहा कि, 'सुनील पाटिल ने मुझे उस व्यक्ति का नंबर दिया और मैंने उसे कॉल किया। उसने मुझे अपने खात में एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा और अपने चेक की डिटेल भी भेजी'।
4 of 5
किरण गोसावी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल ने कहा कि, 'कुछ दिक्कतों के चलते मैं सिर्फ 95 हजार ही भेज सका था तो मैंने सिद्धिविनायक मनी ट्रांसफर शॉप से उसके अकांट में पैसे भेज दिए और एक हजार रुपये सर्विस चार्ज लगा दिया। मैंने उससे पूछा कि बाकि के चार हजार का क्या करूं तो उसने कहा अपने पास रखो। सेल ने दावा किया कि उसने बचे पैसे गोसावी को दे दिए। कैश रजिस्टर के अनुसार एक व्यक्ति को 23 लाख दिए गए, 95 हजार सुनील पटेल को दिए गए और बाकी पैसे किरण गोसानी को मिले'।
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सेल ने आगे दावा किया कि, 'उसी शाम 3 अक्तूबर को गोसावी ने मुझे वाशी ब्रिज पर आने के लिए 5 लाख रुपये लेकर बुलाया जो उसने किचन में एक बैग में रखा था और फिर मुझे इनार्बिट मॉल आने के लिए कहा। गोसावी आया और बैग में कुछ और नकदी डाल दी। मुझसे कहा कि चर्चगेट के लिए निकल जाओ वहा सैम कॉल करेगा। उसने मुझसे 23 लाख रुपये लेने के लिए कहा जो मैंने पहले दे दिए थे। मैं चर्चगेट पहुंचा तो सैम डिसूजा वहां आए और दूसरे व्यक्ति से 23 लाख रुपये और वसूले। इसके बाद 15 लाख रुपये नकद सहित कुछ 38 लाख रुपये गोसावी द्वारा वापस लाए गए और सैम को सौंप दिए गए'।